होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सरकार ने राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अजय कुमार सिंह का कार्यकाल बढ़ाया

सरकार ने राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अजय कुमार सिंह का कार्यकाल बढ़ाया

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने अजय कुमार सिंह के सेवा विस्तार को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। अब 25 सितंबर 2024 तक वह इस पद पर बने रहेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक अजय कुमार सिंह दो साल तक और राष्ट्रपति के प्रेस सचिव के पद पर बने रहेंगे। दरअसल, इस पद पर उनका दो साल कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (The Appointment Committee of Cabinet) ने इस पद पर अजय कुमार सिंह के दो साल के सेवा विस्तार को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति की सेक्रेटरी दीप्ति उमाशंकर की ओर से इस बारे में आदेश भी जारी कर दिया गया है। इस शासनादेश में कहा गया है कि अगले दो साल के लिए अजय कुमार सिंह का राष्ट्रपति के प्रेस सचिव के पद पर कार्यकाल बढ़ाया गया है। यह सेवा विस्तार कांट्रैक्ट बेस (संविदा के आधार पर) पर होगा और 26 सितंबर 2022 से 25 सितंबर 2024 तक अथवा अग्रिम आदेश तक (जो भी पहले हो) प्रभावी होगा। इससे पहले सिंह को जुलाई में दो महीने का सेवा विस्तार दिया गया था, जिसकी अवधि रविवार को खत्म हो रही थी।

अजय कुमार सिंह को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1985 में ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ (लखनऊ) से की थी। बाद में उन्होंने दिल्ली में ‘द पॉयनियर’ जॉइन कर लिया था। पूर्व में वह ‘बिजनेस स्टैंडर्ड’ ‘स्टार न्यूज’ (अब एबीपी न्यूज) और ‘न्यूज एक्स’ में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।   

‘फर्स्टपोस्ट’ में एग्जिक्यूटिव एडिटर की भूमिका निभाने से पहले वह ‘गवर्नमेंस नाउ’ मैगजीन में एडिटर के रूप में भी काम कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने दोबारा ‘गवर्नमेंस नाउ’ में डायरेक्टर (एडिटोरियल) के पद पर वापसी की थी और इस मैगजीन का प्रिंट एडिशन बंद होने तक इसी पद पर काम कर रहे थे। यहां वह मैगजीन के अंग्रेजी और मराठी एडिशन की कमान संभाल रहे थे। फिर वह 'फर्स्टपोस्ट' से कंट्रीब्यूटर के तौर पर जुड़ गए थे। 

इसके बाद राष्ट्रपति के प्रेस सचिव के रूप में वरिष्ठ पत्रकार अशोक मलिक का दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर अजय कुमार सिंह को इस पद पर नियुक्त किया गया था। तब से वह इस पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।अब उनके सेवाकाल में दो साल का विस्तार किया गया है। 

बता दें कि अजय सिंह ने ‘आर्किटेक्ट ऑफ द न्यू बीजेपी: हाउ नरेंद्र मोदी ट्रांसफॉर्म्ड द पार्टी’ नाम से किताब भी लिखी है। अंग्रेजी में लिखी इस किताब को ‘पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया’ (PRHI) ने पब्लिश किया है। अजय सिंह ने इस पुस्तक में बताया है कि किस तरह नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी की कायाकल्प की। मोदी के सांगठनिक कौशल पर केंद्रित इस पुस्तक में बताया गया है कि एक रणनीतिकार के तौर पर नरेंद्र मोदी में ऐसी क्या विशेषता है, जो उन्हें बाकी नेताओं से अलग खड़ा करती हैं और भाजपा में जब भी मोदी को जो भी भूमिका मिली, उनकी बनाई रणनीति ने कैसे पार्टी को लाभ पहुंचाया।


टैग्स पत्रकार मीडिया न्यूज चैनल पत्रकारिता राष्ट्रपति जर्नलिस्ट समाचार4मीडिया हिंदी पत्रकारिता न्यूज हिंदी न्यूज खबर समाचार मीडिया न्यूज़ मीडिया की न्यूज़ अजय सिंह प्रेस सचिव
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

10 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

10 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

23 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

10 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

10 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

10 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

11 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

22 hours ago