होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बदल गई ABP News Network की पहचान, अब नए नाम से जाना जाएगा ब्रैंड
बदल गई ABP News Network की पहचान, अब नए नाम से जाना जाएगा ब्रैंड
देश के बड़े न्यूज नेटवर्क्स में शुमार ‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ ने अपनी ब्रैंड आइडेंटिटी को नई पहचान देने की घोषणा की है। इसके तहत नया लोगो भी जारी किया गया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
देश के बड़े न्यूज नेटवर्क्स में शुमार ‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ (ABP News Network) ने अपनी ब्रैंड आइडेंटिटी को नई पहचान देने की घोषणा की है। इसके तहत एबीपी न्यूज नेटवर्क (ABP News Network) को अब एबीपी नेटवर्क (ABP Network) के नाम से जाना जाएगा। इसके साथ ही इसके लोगो में भी बदलाव किया गया है।
एबीपी नेटवर्क के सीईओ अविनाश पांडे ने कहा, ‘नेटवर्क ने हमेशा अपने दर्शकों को सबसे अधिक विश्वसनीय खबरें देने पर फोकस किया है। यही कारण है कि न्यूज जॉनर में यह निर्विवाद रूप से एक प्रतिष्ठत ब्रैंड बना हुआ है। हालांकि, पिछले वर्षों में हमारे बिजनेस और इंडस्ट्री में काफी बदलाव हुए हैं। अब नई ऊंचाइयों को हासिल करने के लिए इस सेक्टर में नए कदम उठाने का समय आ गया है।’
अविनाश पांडे की ओर से यह भी कहा गया है, ‘नया अवतार इस कड़े प्रतिस्पर्धी मार्केट में हमें एक नई पहचान देगा। हालांकि नए नाम और लोगो से संस्थान की प्रकृति (nature) और मूल्यों (values) में कोई परिवर्तन नहीं होगा और न ही हमारे पार्टनर्स के साथ मौजूदा व्यावसायिक हितों को प्रभावित करेगा।’
उन्होंने बताया कि नेटवर्क की ओर से जल्द ही‘एबीपी स्टूडियोज’ (ABP STUDIOS) की लॉन्चिंग होगी। तेजी से हो रहे मीडिया विस्तार और ऑडियंस के कंजप्शन पैटर्न में हो रहे बदलाव के बीच यह क्रिएटिंग, प्रड्यूसिंग और ओरिजिनल कंटेंट के लाइसेंसनिंग की दिशा में नेटवर्क का पहला कदम होगा। नेटवर्क का मिशन एबीपी स्टूडियोज को ऐसे ब्रैंड में बदलना है जो देशभर की स्टोरीज के द्वारा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय दर्शकों का ज्ञानवर्धन और मनोरंजन करे।
टैग्स एबीपी न्यूज नेटवर्क अविनाश पांडे एबीपी नेटवर्क