होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ABP न्यूज डिजिटल में बड़ी भूमिका में प्रफेशनल्स की ये ‘तिकड़ी’

ABP न्यूज डिजिटल में बड़ी भूमिका में प्रफेशनल्स की ये ‘तिकड़ी’

‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ के सीईओ अविनाश पांडे के अनुसार, तेजी से आगे बढ़ रहे डिजिटल मीडिया को देखते हुए मार्केट के साथ कदमताल मिलाकर चलना काफी महत्वपूर्ण है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ (ANN) अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘एबीपी लाइव’ (ABP Live) को मजबूती देने की कवायद में जुटा है। समूह के डिजिटल कंटेंट को धार देने की इस प्रक्रिया के तहत टीम को खास स्ट्रैटजी के तहत मजबूत किया गया है । इसके तहत विजय जंग थापा को चीफ डिजिटल ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया गया है। डिजिटल के मोर्चे पर एबीपी के विजन को और आगे ले जाने की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर होगी। नई व्यवस्था के तहत रामकृष्णन लक्ष्मण एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट (डिजिटल मीडिया) की जिम्मेदारी संभालेंगे। अपनी नई भूमिका में वह ‘एबीपी डिजिटल’ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में अपना योगदान देंगे।

वहीं, तुषार बनर्जी को हेड (डिजिटल कंटेंट स्ट्रैटेजी) के पद पर नियुक्त किया गया है। अपनी नई भूमिका में वह ‘एबीपी लाइव’ के कंटेंट और सोशल मीडिया वर्टिकल्स के लिए जिम्मेदार होंगे और पाइपलाइन में चल रहीं प्रोग्रामिंग के साथ ही व्युअरशिप की ग्रोथ और मुद्रीकरण (monetization) का काम देखेंगे। इनके अलावा एलेन शर्मा को हेड (डिजिटल रेवेन्यू) बनाया गया है। अपनी नई जिम्मेदारी में वह डायरेक्ट सेल्स और डिजिटल रेवेन्यू के लिए जिम्मेदार होंगे।

नई टीम में शामिल विजय जंग थापा को प्रिंट, टीवी और ऑनलाइन में काम करने का 25 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्ष 1994 से 2001 तक वह ‘इंडिया टुडे’ में एसोसिएट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। इसके बाद करीब साढ़े चार साल तक वह ‘स्टार न्यूज’ में एग्जिक्यूटिव एडिटर के तौर पर भी अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। विजय जंग थापा ने ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ के साथ भी बतौर एडिटर (न्यू मीडिया) और हेड (बिजनेस डेवलपमेंट कंटेंट) के तौर पर करीब चार साल अपना योगदान दिया है। करीब सात साल से वह ‘स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ में कंटेंट हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।  

वहीं, रामकृष्णन लक्ष्मण की बात करें तो वह वर्ष 2008 से ‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ से जुड़े हुए हैं और इन दिनों डिजिटल बिजनेस के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इससे पहले वह Publicitas Digital (publicitas.com) में वाइस प्रेजिडेंट (बिजनेस डेवलपमेंट और मीडिया असेट्स) के तौर पर काम कर रहे थे। मुंबई यूनिवर्सिटी से एमएससी करने के बाद उन्होंने मुंबई के ही जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से एमबीए की है। पूर्व में वह ‘माइक्रोलैंड लिमिटेड’ (Microland Limited) में करीब दो साल काम करने के अलावा करीब साढ़े पांच साल ‘मिड डे’ में बतौर हेड (इंटरनेट, मोबाइल और कॉल सेंटर बिजनेस) भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके अलावा वह करीब डेढ़ साल तक ‘एबीपी प्राइवेट लिमिटेड’ ग्रुप में इंटरनेट डिवीजन के हेड के तौर पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं। यही नहीं, ‘Blue Haze Marketing services Pte, Singapore’ में वह करीब नौ महीने तक डायरेक्टर (ऑनलाइन मार्केटिंग) के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

हेड (डिजिटल कंटेंट स्ट्रैटेजी) के पद पर तैनात तुषार बनर्जी ने करीब तीन महीने पहले ही ‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ जॉइन किया है। इससे पहले वह ‘एनडीटीवी कंवर्जेंस’ में हेड (ऑडियंस ग्रोथ और न्यू इनिशिएटिव) के तौर पर काम कर रहे थे। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट तुषार बनर्जी पूर्व में ‘एनडीटीवी’, ‘बीबीसी न्यूज’ के अलावा ‘द क्विंट’ में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

इस बारे में ‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ के सीईओ अविनाश पांडे का कहना है, ‘डिजिटल मीडिया काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में मार्केट के साथ कदमताल मिलाकर चलना काफी महत्वपूर्ण है। इस पूरी कवायद का उद्देश्य डिजिटल के मोर्चे पर अपने टीम को सशक्त बनाना है। इससे न सिर्फ नए ऑडियंस को अपने साथ जोड़ने में मदद मिलेगी, बल्कि हमारे कंटेंट को भी मजबूती मिलेगी।’

गौरतलब है कि ‘एबीपी लाइव’ प्लेटफॉर्म के तहत छह भाषाओं में आठ वेब पोर्टल्स का संचालन किया जाता है।


टैग्स एबीपी न्यूज एबीपी न्यूज नेटवर्क अविनाश पांडे तुषार बनर्जी विजय जंग थापा रामकृष्णन लक्ष्मण एलेन शर्मा
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 hour ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

1 hour ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 hour ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

10 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

6 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

11 hours ago