होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / देश के चुनिंदा 100 बिजनेस को कुछ यूं नई पहचान देगा ABP Network

देश के चुनिंदा 100 बिजनेस को कुछ यूं नई पहचान देगा ABP Network

एबीपी नेटवर्क ने ‘ABP Emerging 100’ के नाम से एक पहल शुरू की है। इसके तहत तेजी से उभरते हुए देश के उन टॉप 100 बिजनेस की लिस्ट तैयार की जाएगी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

एबीपी नेटवर्क (ABP Network) ने ‘ABP Emerging 100’ के नाम से एक पहल शुरू की है। इसके तहत तेजी से उभरते हुए देश के उन टॉप 100 बिजनेस की लिस्ट तैयार की जाएगी, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ एजेंडे पर चलते हुए आर्थिक विकास और राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे रहे हैं, फिर चाहे वह अपने बिजनेस ग्रोथ के जरिए हो या फिर नए वेंचर शुरू करने को लेकर।

बता दें कि इन सभी को एक कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री नितिन गडकरी इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

‘भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ’ (फिक्की) की रिपोर्ट के अनुसार, देश के 11.1 करोड़ लोग MSME सेक्टर में कार्यरत हैं, जो देश के जीडीपी का आठ-नौ प्रतिशत है। 

कार्यक्रम में एक्सक्लूसिव नॉलेज पार्टनर के रूप में बिजनेसवर्ल्ड (BW Businessworld) अपनी अहम भूमिका निभाएगा। इन 100 बिजनेस का चयन एक जूरी के द्वारा किया जाएगा। जूरी के सम्मानित सदस्यों में B Thiagarajan- the Managing Director of Blue Star, A Velumani- the Creator of Thyrocare,  S Ravi- the Managing Partner of Ravi Rajan and Co, Chairman of TFCI & the Former Chairman of BSE, Richard Rekhy-Former CEO of KPMG India, Zarin Daruwala- the CEO of Standard Chartered Bank, Monaz Todywalla- the CEO of PHD India, Avinash Pandey- the CEO of ABP Network, Srinath Sridharan- An independent market commentator and Member of the Governing Council of Fintech Association for Consumer Empowerment, Rajeev Chaba- the President and MDMG of Motor India और Dr Annurag Batra- the Chairman and Editor-In-Chief of BW Businessworld and exchange4media शामिल हैं। 

नॉमिनेशंस के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं-
http://bwevents.co.in/bw/emerging100/nomination.html

कार्यक्रम जेके सीमेंट (JK Cement) द्वारा पॉवर्ड है और ‘ग्रिफिंस इंटरनेशनल स्कूल’ (Griffins International School) इसमें पार्टनर की भूमिका में है। कार्यक्रम में रजिस्टर करने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं- 
http://bwevents.co.in/bw/emerging100/Register.html


टैग्स एबीपी नेटवर्क पहल टॉप 100 बिजनेस की लिस्ट
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

8 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

9 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

21 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

8 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

8 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

8 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

9 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

21 hours ago