होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ABP नेटवर्क ने चैनल्स की ग्रोथ को लेकर किए ये प्रमोशन

ABP नेटवर्क ने चैनल्स की ग्रोथ को लेकर किए ये प्रमोशन

एबीपी नेटवर्क (ABP Network) ने पारुल कामरा को 'एबीपी न्यूज' और 'एबीपी अस्मिता' के नेशनल सेल्स हेड के तौर पर प्रमोट किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

एबीपी नेटवर्क (ABP Network) ने पारुल कामरा को 'एबीपी न्यूज' और 'एबीपी अस्मिता' के नेशनल सेल्स हेड के तौर पर प्रमोट किया है। इसके अलावा, गौतम दत्त को प्रमोट कर 'एबीपी आनंदा' के नेशनल सेल्स हेड की जिम्मेदारी दी है, जबकि शैलेन्द्र हेगड़े का प्रमोशन 'एबीपी माझा' के नेशनल सेल्स हेड के तौर पर किया है।

ये बदलाव एक मई 2024 से प्रभावी होगा।

नेटवर्क के अनुसार, यह पुनर्गठन परिचालन को अनुकूलित करने, बेहतर सहयोग को बढ़ावा देने और कंपनी को आगामी वर्ष में सफलता की स्थिति में लाने के उद्देश्य से किया गया है।
 
एक प्रेस रिलीज में कंपनी की ओर से कहा  गया है कि जैसा कि ऑर्गनाइजेशन ने पिछले वर्ष की उपलब्धियों पर विचार किया है और अब चुनाव के लिए तैयार है। 1 मई, 2024 से प्रभावी होने वाले ये बदलाव बिजनेस पर फोकस स्थापित करने को लेकर किए गए हैं। ये नई संरचना सेल्स टीमों को सशक्त बनाएगी, जवाबदेही तय करेगी और मार्केट की गतिशीलता के प्रति कंपनी की एब्लिटी और जवाबदेही को बढ़ाएगी।

नियुक्तियों पर टिप्पणी करते हुए एबीपी नेटवर्क के सीआरओ रूपाली फर्नांडीस ने कहा कि यह संशोधित संरचना एबीपी नेटवर्क के इनोवेशन, कस्टमर-सेंट्रिसिटी और मार्केट लीडरशिप के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। टीमों को सशक्त बनाकर और ऑपरेशंस को सुव्यवस्थित करके एबीपी नेटवर्क सतत विकास को बढ़ावा देने और अपने हितधारकों को असाधारण मूल्य प्रदान करने के लिए तैयार है।


टैग्स एबीपी न्यूज एबीपी नेटवर्क पारुल कामरा गौतम दत्त शैलेन्द्र हेगड़े
सम्बंधित खबरें

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

10 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

13 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

13 hours ago

बदलते दौर में भारतीय मनोरंजन की नई दिशा तय करने वाले विजनरी लीडर हैं केविन वज

मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ऐसी दुनिया है जो हर सीजन खुद को बदल लेती है। लेकिन इन बदलावों के बीच एक नाम लगातार मजबूती से खड़ा रहा है- केविन वज।

21 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया रणनीति के मजबूत स्तंभ अरुण शर्मा का प्रेरक सफर

अरुण शर्मा इस समय इनिशिएटिव मीडिया में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) और मैग्ना एट इनिशिएटिव के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और आज उनका जन्मदिन है।

1 day ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

13 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

20 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

10 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

20 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

20 hours ago