होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘ABP’ समूह ने यश मेहता को किया नियुक्त, सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी

‘ABP’ समूह ने यश मेहता को किया नियुक्त, सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी

मैनेजमेंट में ग्रेजुएट यश मेहता को बैंकिंग, टेलिकॉम, रियल एस्टेट, फाइनेंसियल सर्विसेज और एजुकेशन सेक्टर में काम करने का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

देश के प्रमुख मीडिया समूहों में शुमार ‘एबीपी’ (ABP) समूह ने यश मेहता को ‘आनंद पब्लिशर्स’ (Ananda Publishers) की एजुकेशन डिवीजन का चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया है। यश मेहता दिल्ली से अपना कामकाज संभालेंगे और अपनी इस भूमिका में उनके पास एबीपी समूह के भीतर सभी शैक्षणिक संस्थाओं की देखरेख की जिम्मेदारी होगी।

‘एबीपी’ समूह से पहले यश मेहता ‘ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस’ (OUP) में एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। यहां करीब पांच वर्षों तक उन्होंने यह प्रभावशाली पद संभाला और ‘ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस’ के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पहले यश ‘मैकमिलन एजुकेशन इंडिया’ (Macmillan Education India) में कंट्री लीडर के रूप में काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने भारत, श्रीलंका, भूटान, मध्य पूर्व, नेपाल और बांग्लादेश जैसे पड़ोसी बाजारों में मैकमिलन के एजुकेशन बिजनेस का नेतृत्व किया था।

यश मेहता की नियुक्ति के बारे में ‘आनंद पब्लिशर्स’ के डायरेक्टर ध्रुब मुखर्जी का कहना है, ‘हम इंडस्ट्री में व्यापक अनुभव वाले ऐसे व्यक्ति की तलाश कर रहे थे, जिसमें भविष्य के लिए एक दृष्टिकोण हो और जीतने का जुनून हो, यश मेहता के रूप में हमारी तलाश पूरी हो गई है। वह आगे बढ़कर नेतृत्व करने वालों में से हैं और हमें उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में हमारा एजुकेशन बिजनेस नई ऊंचाइयां छुएगा।’

वहीं, अपनी भूमिका के बारे में यश मेहता का कहना है, ‘मैं इस महत्वपूर्ण अगले अध्याय का काफी उत्सुकता से इंतजार कर रहा हूं। यह पब्लिशिंग इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण समय है, जहां ज़रूरतें काफी तेजी से बदल रही हैं। मैं समूह को विकास के पथ पर आगे ले जाने और सभी हितधारकों (stakeholders) की संतुष्टि के लिए काम करूंगा।’

गौरतलब है कि मैनेजमेंट में ग्रेजुएट यश मेहता को बैंकिंग, टेलिकॉम, रियल एस्टेट, फाइनेंसियल सर्विसेज और एजुकेशन सेक्टर में काम करने का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव है। पूर्व में वह लगातार दो बार ‘एसोसिएशन ऑफ पब्लिशर्स इन इंडिया’ (API) के जॉइंट सेक्रेट्री भी रह चुके हैं।


टैग्स सीईओ एबीपी ग्रुप नियुक्ति चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर यश मेहता एजुकेशन डिवीजन आनंद पब्लिशर्स
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

16 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

16 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

15 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

15 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

16 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

16 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago