होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘CNN’ में इस बड़े पद से अलग हुए अभिजीत धर
‘CNN’ में इस बड़े पद से अलग हुए अभिजीत धर
अभिजीत धर इस न्यूज नेटवर्क से सात साल से ज्यादा समय से जुड़े हुए थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
न्यूज नेटवर्क ‘सीएनएन’ (CNN) में डायरेक्टर (सेल्स) अभिजीत धर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अभिजीत धर इस न्यूज नेटवर्क से सात साल से ज्यादा समय से जुड़े हुए थे।
इससे पहले वह करीब आठ साल से ‘बीबीसी वर्ल्डवाइड’ (BBC Worldwide) के साथ अपनी भूमिका निभा रहे थे। इसके अलावा पूर्व में वह कुछ समय तक ‘वायकॉम18’ (Viacom18) और ‘रेडियो सिटी’ (Radio City) के साथ भी जुड़े रहे थे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर अपनी एक पोस्ट में धर ने ‘नया अध्याय’ शुरू करने और नए देश में स्थानांतरित होने की बात कही है।
टैग्स इस्तीफा सीएनएन अभिजीत धर