होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इतनी सी बात पर आग बबूला हो गए पुलिसकर्मी, कर दी फोटो जर्नलिस्ट की पिटाई

इतनी सी बात पर आग बबूला हो गए पुलिसकर्मी, कर दी फोटो जर्नलिस्ट की पिटाई

एक वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट के साथ पुलिस द्वारा कथित तौर पर बदसलूकी का मामला सामने आया है। बता दें कि इस संबंध में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ मुंबई में जारी प्रदर्शन के दौरान एक वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट के साथ पुलिस द्वारा कथित तौर पर बदसलूकी का मामला सामने आया है। बता दें कि इस संबंध में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

दरअसल, अंग्रेजी अखबार ‘मिडडे’ (Mid Day) के जर्नलिस्ट आशीष राजे नागपाड़ा इलाके में हो रहे ‘मुंबई बाग’ प्रदर्शन को कवर कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उनसे बदसलूकी की। जब वह प्रदर्शन स्थल पर जा रहे थे तो दो पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर उन्हें धक्का दिया और मारपीट की। घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने इस मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बता दें कि दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर नागपाड़ा में भी संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ पिछले 12 दिनों से प्रदर्शन जारी है।

आशीष राजे मुंबई प्रेस क्लब के जॉइंट सेक्रेटरी भी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वहां मौजूद दूसरे फोटोजर्नलिस्ट ने बताया कि अस्पताल ले जाने के बाद पता चला कि उनके जांघ पर चोट आई है। उसने बताया कि हम वहां फोटो खींच रहे थे, जब चाय पीने के लिए वहां से हटे और वापस लौटे तो पुलिसवालों ने हमसे आईडी कार्ड के बारे में पूछा। हम आईडी कार्ड दिखाने के लिए तैयार थे, लेकिन बिना कारण एक पुलिसवाला गुस्सा हो गया और राजे पर हमला कर दिया।

मुंबई प्रेस क्लब ने राजे का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि पुलिस वालों ने आईडी कार्ड को बारे में पूछा। मैं बैरीकेड से थोड़ा आगे आ गया था, क्योंकि पीछे महिलाएं थीं। उन लोगों को इसी बात पर गुस्सा आया कि मैं आगे क्यों गया। इतनी सी बात पर वे मेरे ऊपर भड़क गए। मैंने उनको समझाया, लेकिन वे नहीं समझे। फिर एक अफसर ने मेरे कान के नीचे मारा, जैसे किसी आरोपी को मारते हैं और दूसरे ने लाठी से मारा।

मुंबई पुलिस के एडिशनल पुलिस कमिश्नर विरेश प्रभु ने कहा है कि इस मामले की जांच की जा रही है। वहीं जब यह मामला महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के संज्ञान में आया तो उन्होंने ट्विटर के जरिए जांच का वादा किया। उन्होंने ट्वीट किया, 'आशीष राजे (मुंबई प्रेस क्लब के मीडिया फोटोग्राफर) के साथ पुलिस द्वारा बदसलूकी का पता चला। ये गलत है और मैं खुद इस मामले की जांच को देखूंगा। इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’

मुंबई प्रेस क्लब के अध्यक्ष धर्मेंद्र दोप ने कहा कि पुलिस प्रशासन को अपने अधिकारियों को संवेदनशील बनाना चाहिए. टीवी जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने भी इस घटना की निंदा की है.

 


टैग्स फोटो जर्नलिस्ट मुंबई नागरिकता कानून मुंबई पुलिस नागरिकता बिल
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

5 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

5 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

5 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

14 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

10 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

15 hours ago