होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / गणतंत्र दिवस समारोह में India Today मैगजीन से BSF की टीम ने यूं दिखाई ‘नारी शक्ति’ की झलक
गणतंत्र दिवस समारोह में India Today मैगजीन से BSF की टीम ने यूं दिखाई ‘नारी शक्ति’ की झलक
बीएसएफ महिला टीम की कप्तान हिमांशु सिरोही का कहना है कि मैगजीन के कवर पेज पर महिला सशक्तिकरण को दिखाया गया था और इसलिए इसे इस उपलब्धि का हिस्सा बनाने का फैसला किया गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
भारत ने बुधवार को अपना 73 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर दिल्ली में राजपथ पर आयोजित इस साल की परेड में 16 मार्चिंग दल, 17 सैन्य बैंड और विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, विभागों और सशस्त्र बलों की 25 झांकियां शामिल रहीं।
इस दौरान गणतंत्र दिवस परेड में ‘सीमा सुरक्षा बल’ (BSF) की सीमा भवानी मोटरसाइकिल टीम ने लोगों को काफी प्रभावित किया। इंस्पेक्टर हिमांशु सिरोही के नेतृत्व में इस टीम की सभी महिला सदस्यों ने अपनी मोटरसाइकिलों पर डबल-बैक राइडिंग जैसे तमाम हैरतअंगेज स्टंट किए।
इस दौरान टीम की एक सदस्य अनीता भारती मोटरसाइकिल पर कुर्सी पर सहजता से बैठी हुईं ‘इंडिया टुडे’ (India Today) मैगजीन पढ़ती हुई दिखाई दीं। इस मैगजीन के कवर पेज पर ‘महिला शक्ति’ (Women Power) को दर्शाया गया था।
इस बारे में अनीता भारती का कहना था, ‘इस तरह मैगजीन पढ़ने का निर्णय हमारी टीम की कप्तान हिमांशु सिरोही ने लिया। हम इस बार कुछ नया करने की कोशिश कर रहे थे।’ वहीं, हिमांशु सिरोही का कहना था, ‘बाइक चलाते हुए स्टंट करना आसान नहीं है। हम महिला सशक्तिकरण को चित्रित करना चाहते थे। हम दिखाना चाहते थे कि हम बाइक चलाते हैं और इंडिया टुडे मैगजीन भी पढ़ते हैं। दरअसल, मैगजीन ने अपने कवर पेज पर महिला सशक्तिकरण (Women Power) को प्रदर्शित किया है और इसलिए मैंने फैसला किया कि हमारी टीम को मैगजीन के इस एडिशन को हाथ में पकड़कर प्रदर्शित करना चाहिए।’
गृह मंत्रालय ने ट्विटर पर इस स्टंट का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में लगभग बीस सेकेंड तक अनीता भारती ‘इंडिया टुडे’ मैगजीन पढ़ते हुए अपनी बाइक की सवारी करती हुई दिखाई दे रही हैं। बता दें कि सीमा भवानी टीम का गठन वर्ष 2016 में किया गया था और वर्ष 2018 में पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया था। प्रतिष्ठित परेड में टीम की यह दूसरी मौजूदगी थी।
Watch BSF's Women Motor Cycle team at the Republic Day Parade!!#RepublicDay pic.twitter.com/E6JF75Cf9Y
— Spokesperson, Ministry of Home Affairs (@PIBHomeAffairs) January 26, 2022
‘इंडिया टुडे’ समूह ने भी सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा वीडियो शेयर किया है, जिसे आप यहां देख सकते हैं।
India Today part of the prestigious #RepublicDay parade; daredevil women bikers show their skills. Take a look. (@kamaljitsandhu & @iMohit_Sharma) @BSF_India #IndiaTodayOn26Jan #IndiaReadsIndiaToday #RepublicDayIndia #Newstrack #RE pic.twitter.com/EJNeWdrqd5
— IndiaToday (@IndiaToday) January 27, 2022
टैग्स इंडिया टुडे गणतंत्र दिवस रिपब्लिक डे बीएसएफ सीमा सुरक्षा बल हिमांशु सिरोही अनीता भारती