होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / TV9 भारतवर्ष: TRP का बड़ा संकट, विनोद कापड़ी ने उठाया ये ‘कदम’
TV9 भारतवर्ष: TRP का बड़ा संकट, विनोद कापड़ी ने उठाया ये ‘कदम’
बडे जोरो-शोरों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लॉन्च हुआ टीवी9समूह का हिंदी चैनल ‘टीवी9 भारतवर्ष’ अपने
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
बडे जोरो-शोरों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लॉन्च हुआ टीवी9समूह का हिंदी चैनल ‘टीवी9 भारतवर्ष’ अपने कई प्रयासों के बावजूद स्टैंडर्ड टीआरपी चार्ट में जगह नहीं बना पाया है। चुनावी दौर में जहां न्यूज चैनलों के दर्शकों की संख्या में खूब इजाफा हुआ, वहीं ये चैनल अभी भी टॉप 10 हिंदी न्यूज चैनलों की सूची में अपना नाम दर्ज कराने से महरूम है।
मीडिया गलियारों में चैनल की परफॉरमेंस को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में अब ये चर्चा भी जोरो पर है कि चैनल के मैनजिंग एडिटर विनोद कापड़ी का चैनल से एग्जिट प्लान भी तय हो गया है। बताया जा रह है कि उनका इस्तीफा हो गया है और जल्द ही उनकी विदाई कर दी जाएगी।ऐसे में अजीत अंजुम और हेमंत शर्मा के साथ बनी इस तिकड़ी जल्द की अलग-अलग रास्ते पर दिखेगी।
वैसे जिस तरह चैनल के पूर्व सीईओ रवि प्रकाश को मैनेजमेंट ने बाहर का रास्ता दिखाया है, उसके बाद से ही उनके नेतृत्व वाली ये संपादकीय टीम पर संकट के बादल मंडराने लगे थे।
समाचार4मीडिया ने इस संबंध में चैनल के वरिष्ठ पदों पर आसीन पदाधिकारियों से भी बात करनी चाही, पर उनकी चुप्पी ने साफ संकेत दे दिए कि फिलहाल चैनल अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है। ऐसे मे खबर ये भी है कि चैनल के कई पत्रकारों ने अब नए ठिकानों की खोजबीन भी चालू कर दी है।
टैग्स अजीत अंजुम विनोद कापड़ी टीवी9 भारतवर्ष