होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कोरोना के साए में आए 50 पत्रकार, मचा हड़कंप

कोरोना के साए में आए 50 पत्रकार, मचा हड़कंप

मशहूर बॉलिवुड सिंगर कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव टेस्ट के बाद कई सांसदों और नेताओं ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

मशहूर बॉलिवुड सिंगर कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव टेस्ट के बाद कई सांसदों और नेताओं ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। दरअसल, सबका कनेक्शन लखनऊ की उस हाई प्रोफाइल पार्टी से है, जिसमें कनिका कपूर शामिल हुईं थीं। अब खबर सामने आयी है कि इस कनेक्शन के तार पत्रकारों तक पहुंच गए हैं।   

दरअसल हुआ यूं कि कनिका कपूर हाल में लंदन से लौटी थीं और लखनऊ के एक हाई प्रोफाइल पार्टी में शामिल हुई थीं। उस पार्टी में करीब 100 वीआईपी मेहमान शामिल थे। इस पार्टी में स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह भी थे, लिहाजा कनिका के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। लेकिन इसके बाद काफी लोग टेंशन में आ गए हैं और इसकी वजह है कि जिले के प्रभारी व स्वास्थ्य मंत्री ने एक दिन पहले गुरुवार को सूरजपुर कलेक्ट्रेट में पहुंचकर सरकार के तीन साल की उपलब्धियां गिनाईं थीं। उनके इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन ने 50 से अधिक पत्रकारों को भी आमंत्रित किया था।

गुरुवार को मंत्री जी गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से सुबह 6:45 बजे सड़क मार्ग से नोएडा के सेक्टर-38 के विद्युत विभाग के गेस्ट हाउस आए, जहां से 10:30 बजे वे जिलाधिकारी के दफ्तर में पहुंचे। इसके बाद प्रदेश सरकार की तीन साल की उपलब्धियों के संबंध में कलेक्ट्रेट में पत्रकार वार्ता की, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री के साथ नोएडा के विधायक पंकज सिंह, दादरी के विधायक तेजपाल सिंह नागर, जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह, जिलाधिकारी बीएन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिल सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनुराग भार्गव समेत 50 पत्रकार शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने न्यूज चैनलों को बाइट भी दी। अब जब शुक्रवार को यह बात सामने आई कि कनिका कोरोना से संक्रमित है तो लखनऊ के साथ-साथ गौतमबुद्धनगर में हड़कंप है।

  


टैग्स कोरोना कनिका कपूर जयप्रताप सिंह स्वास्थ्य मंत्री 50 से अधिक पत्रकार
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

6 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

6 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

6 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

15 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

12 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

16 hours ago