होम / / हिंदी के विकास के लिए दूसरी भाषा के शब्दों से गुरेज नहीं : एन.के.सिंह

हिंदी के विकास के लिए दूसरी भाषा के शब्दों से गुरेज नहीं : एन.के.सिंह

हिंदी दिवस पर हम अक्सर हिंदी के विकास और प्रोत्साहन की बात करते हैं। जब इसके प्रयोग की चर्चा होती है तो...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

हिंदी दिवस पर हम अक्सर हिंदी के विकास और प्रोत्साहन की बात करते हैं। जब इसके प्रयोग की चर्चा होती है तो कई विचार कों का विरोध होता है कि लोग हिंदी का प्रयोग शुद्ध रुप से नहीं करते हैं। हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी के शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। इस मुद्दे पर जब वरिष्ठ पत्रकार एन.के.सिंह से पूछा गया तो उनका कहना था कि हिंदी के साथ-साथ दूसरी भाषा के शब्दों के इस्तेमाल से कोई गुरेज नहीं होना चाहिए। उनका मानना है कि यही व्यावहारिक है।

एन.के.सिंह का कहना है कि अगर भाषा को विकसित करना है तो उसे लचीला बनाना होगा। हिंदी के साथ-साथ अगर जरूरत पड़ने पर अंग्रेजी और उर्दू के शब्दों का इस्तेमाल होता है तो इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। इससे भाषा समृद्ध होती है। अगर हिंदी का प्रयोग कर रहे हैं तो क्रिया उसकी अपनी होनी चाहिए। इसके अलावा दूसरी भाषा के शब्दों के इस्तेमाल किया जा सकता है।

वरिष्ठ पत्रकार एन.के.सिंह से जब पूछा गया कि देश में अंग्रेजी संभ्रांत वर्ग की भाषा समझी जाती है तो इस पर उनका कहना था कि ये तो प्राचीन समय से ही होता रहा है। पहले भी संभ्रांत वर्ग की भाषा ऊर्दू और फारसी हुआ करती थी। भाषा पर भी अर्थ (वित्त) का दबाव पड़ता है। इसे विस्तार से समझाते हुए उन्होंने कहा कि 1990 के वैश्विकरण के बाद पूरी दुनिया एक हो गई है। ऐसे में जो आर्थिक रूप से मजबूत हैं उसकी भाषा भी ग्लोबल बनती है। यही कारण है कि अंग्रेजी ग्लोबल भाषा के रूप में इस्तेमाल हो रही है। अगर आप ये तर्क देते हैं कि देश में हिंदी-अंग्रेजी भाषी समान रूप से देखे जाएं, तो आपको अमीरी-गरीबी की खाई खत्म करनी होगी। आपको ऐसी व्यवस्था बनानी होगी कि एक ही स्कूल में अमीर और गरीब दोनों का बच्चा पढ़े।

 

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

पढ़ें: हिंदी पखवाड़ा और श्राद्ध पक्ष का अजीब संयोग...

<p style="text-align: justify;"><strong>व्यंग्य राही की कलम से</strong></p> <p style="text-align: justify;">इन दिनों हिंदी पखवाड़ा और श्राद्ध पक्ष का अजीब संयोग है। सरकारी महकमे हिंदी का 'तर्पण' करने में जुटे हैं। हिंदी के कथित विद्वान भी नए कुर्ते-पायजामे सिलवाकर विभिन्न कार्यालयों में हिंदी दिवस मनाने के लिए वैसे ही तत्पर हो रहे हैँ जैसे कनागतों

21-September-2016

कैसे हिंदी हो चुकी है अब विश्व भाषा, बताया सांसद आर.के. सिन्हा ने...

अब आप न्यूयॉर्क से लंदन और न्यूजीलैंड से नाइजीरिया, सिंगापुर से सिडनी, फिजी से फ़िनलैंड, म्यामार से मारीशस कहीं भी चले जाइये आपको हिंदी सुनने को मिल ही जाएगी...

14-September-2017

व्यंग्य: आज हिंदी का व्यापार दिवस है

एम.एम. चन्द्रा व्यंग्यकार ।। हिंदी दिवस पर बहस चल रही थी। एक वर्तमान समय के विख्यात लेखक और दूसरे हिंदी के अविख्यात लेखक। हम हिंदी दिवस क्यों मानते है? कोई दिवस या तो किसी के मरने पर मनाया जाता है या किसी उत्सव

14-September-2016


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

1 hour ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago