होम / डिजिटल / डिजिटल की दुनिया में Zee मीडिया कर रहा है विस्तार, लॉन्च करेगा ये 4 चैनल

डिजिटल की दुनिया में Zee मीडिया कर रहा है विस्तार, लॉन्च करेगा ये 4 चैनल

देश के सबसे बड़े मीडिया नेटवर्क में शुमार ‘जी मीडिया’ (Zee Media) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल यह मीडिया नेटवर्क डिजिटल में अब अपना विस्तार कर रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

देश के सबसे बड़े मीडिया नेटवर्क में शुमार ‘जी मीडिया’ (Zee Media) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल यह मीडिया नेटवर्क डिजिटल में अब अपना विस्तार कर रहा है। ‘जी मीडिया’ दक्षिण भारत की चार प्रमुख भाषाओं में डिजिटल न्यूज चैनल कर रहा है, जिनमें कन्नड़ भाषा में ‘जी कन्नड़ न्यूज’,  तमिल भाषा में ‘जी तमिल न्यूज’, तेलुगु भाषा में ‘जी तेलुगु न्यूज’ और मलयालम भाषा में ‘जी मलयालम न्यूज’ शामिल है। इन चैनलों की लॉन्चिंग जी मीडिया के फाउंडर व राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा मंगलवार 25 जनवरी को करेंगे।

बता दें कि जी मीडिया पहली बार डिजिटल टीवी चैनल लॉन्च कर रहा है। जी मीडिया के इन चैनलों का प्रसारण विशेष रूप से 25 जनवरी से शुरू होगा। ‘जी तेलुगु न्यूज’ का डिजिटल टीवी पहले तेलुगु राज्यों के लिए एक मंच के तौर पर हैदराबाद में लॉन्च किया जाएगा, जहां पूरी टीम चैनल की लॉन्चिंग के लिए पूरी तरह से तैयार है।

कन्नड़ दर्शकों के लिए, 25 जनवरी को बेंगलुरू में ‘जी कन्ऩड़ न्यूज’ नाम से डिजिटल चैनल लॉन्च किया जाएगा। इस संबंध में सोशल मीडिया पर पहले ही अपडेट सामने आ चुके हैं।

दक्षिण राज्यों की एक अन्य भाषा तमिल है। जी मीडिया पहले से ही तमिल में लोकप्रिय है। ‘जी तमिल न्यूज’ नाम से डिजिटल टीवी का प्रसारण भी 25 जनवरी यानी कल से शुरू होगा। चेन्नई में तमिल डिजिटल चैनल को लॉन्च करने की तैयारियां भी पूरी कर ली गईं है।

मलयाली दर्शकों को ध्यान में रखते हुए, केरल की परंपराओं के नक्शेकदम पर चलते हुए, समय-समय पर केरल में अपडेट न्यूज प्रदान करने के लिए, जी मीडिया ‘जी मलयालम न्यूज’ नाम से डिजिटल टीवी का प्रसारण 25 जनवरी से शुरू कर रहा है। ये लाइव टीवी फॉर्मेट होंगे, जो संबंधित वेबसाइट्स पर एम्बेडेड किए जाएंगे। स्वचालित रूप से यह चैनल यू-ट्यूब और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होंगे।

जी मीडिया के मुताबिक, इन चैनलों को लॉन्च करने के पीछे का उद्देश्य हर दक्षिणी घर तक पहुंचना हैं और उनसे उनकी अपनी भाषा में जुड़ना हैं। इसके अतिरिक्त न केवल देश और दुनिया से बल्कि उनके राज्यों के हर कोने से खबरें प्रदान करना हैं। डिजिटल चैनल होने के कारण कंटेंट का विस्तार और विविधता बहुत अधिक होगी। दक्षिण के लोग केवल समाचारों के लिए डिजिटल का बहुत अधिक उपयोग करते हैं, लिहाजा उन राज्यों में से प्रत्येक में चैनल की नंबर 1 पसंद बनना हैं। डिजिटल माध्यम भी बहुत सी फेक न्यूज को जन्म देते हैं, लिहाजा दर्शकों के लिए हर घटना का सत्यापित विवरण प्राप्त करने के लिए विश्वसनीय मंच बनना हैं।

इन डिजिटल न्यूज चैनल की लॉन्चिंग पर जी हिन्दुस्तान के मैनेजिंग एडिटर शमशेर सिंह ने कहा, 'ऐसा पहली बार हो रहा है जब कोई न्यूज ब्रॉडकास्ट चार क्षेत्रीय भाषाओ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में अपने डिजिटल चैनल लॉन्च कर रहा है। जी का कंटेंट ओटीटी प्लेटफॉर्म 'जी5' (Zee5) पर पहले से ही दिखाया जा रहा है, लिहाजा इस पर इन चैनलों का प्रसारण तो किया जाएगा ही, वहीं अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इसके प्रसारण को लेकर बातचीत का सिलसिला जारी है।'

उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होगा कि इन चैनल का संबंध तो किसी अन्य राज्य से हो और चैनल का प्रसारण किसी अन्य राज्य से। यानी तमिल भाषी चैनल का मुख्यालय चेन्नई में, मलयाली भाषी चैनल का मुख्यालय केरल में, कन्नड़ भाषी चैनल का मुख्यालय बेंगलुरू में और तेलुगु भाषी चैनल का मुख्यालय हैदराबाद में होगा। उन्होंने बताया कि खबरें टेक्स्ट, ऑडियो और वीडियो तीनों फॉर्मेट में लोगों तक पहुंचाई जाएंगी। हर एक चैनल का अपना एक अलग प्लेटफॉर्म होगा। हर एक की अपनी एक अलग वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म होगा।

उन्होंने आगे कहा कि इन चैनलों को शुरू करने से पहले हमारी टीम ने उन शहरों के जाकर लोगों से बातचीत की, लोगों की राय को जाना, जिसके बाद ही इन चैनलों की शुरुआत की जा रही है। आने वाले समय में जी मीडिया ऐसे ही अन्य राज्यों में चैनल को शुरू कर सकता है।

 


टैग्स जी मीडिया डिजिटल न्यूज चैनल दक्षिण भारत
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

1 day ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

2 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

3 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

4 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

5 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

19 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

18 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

18 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

18 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

19 hours ago