होम / डिजिटल / ऐप्स पर बैन के बाद तिलमिलाया चीन, इस भारतीय चैनल की वेबसाइट को किया ब्लॉक

ऐप्स पर बैन के बाद तिलमिलाया चीन, इस भारतीय चैनल की वेबसाइट को किया ब्लॉक

देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने 59 चाइनीज ऐप्स पर बैन क्या लगाया कि चीन तिलमिला उठा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने 59 चाइनीज ऐप्स पर बैन क्या लगाया कि चीन तिलमिला उठा। चीन ने ZEE मीडिया ग्रुप के अंतरराष्‍ट्रीय न्यूज चैनल WION की वेबसाइट www.wionews.com को अपने यहां पूरी तरह से ब्‍लॉक कर दिया है।

बताया जा रहा है कि चीन ने बदले की भावना से यह कदम उठाया है, क्योंकि WION चैनल ने कई बार अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के जरिए चीन के कई मामलों को दुनिया के सामने उजागर किया है। WION की रिपोर्ट्स के चलते ही मार्च में तो चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ज़ाओ लिजिन (Zhao Lijian) ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर WION को बैन कर दिया था। इसके अलावा भारत में चीनी राजनयिकों ने भी कोरोना महामारी पर WION कवरेज की आलोचना की थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में इंटरनेट को मॉनीटर करने वाली संस्‍था GreatFire.org ने इस बात कि पुष्टि भी की है कि WION को चीन में अब पूरी तरह से ब्‍लॉक कर दिया गया है। अब चीन की मुख्य धरती के किसी भी भाग से इस वेबसाइट को एक्सेस नहीं किया जा सकता।

बता दें कि GreatFire.org एक ऐसे डाटाबेस के रूप में उभरा है जो चीन द्वारा अंतरराष्‍ट्रीय मीडिया संस्‍थानों को की जा रही इंटरनेट सेंशरशिप पर नजर रखता है, साथ ही इसी के जरिए ही रिसर्चर चीन में जारी डिजिटल सेंसरशिप को ट्रैक कर पाते हैं।


टैग्स चीन बैन वेबसाइट वियॉन ब्लॉक
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

1 day ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

2 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

4 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

6 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

23 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

23 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

23 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago