होम / डिजिटल / एडिटर्स के विरोध के बाद Wikipedia ने रोका AI समरीज का ट्रायल

एडिटर्स के विरोध के बाद Wikipedia ने रोका AI समरीज का ट्रायल

विकिपीडिया (Wikipedia) ने हाल ही में शुरू किए गए एआई-जनित आर्टिकल समरीज (AI-generated article summaries) के ट्रायल को फिलहाल स्थगित कर दिया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago

विकिपीडिया (Wikipedia) ने हाल ही में शुरू किए गए एआई-जनित आर्टिकल समरीज (AI-generated article summaries) के ट्रायल को फिलहाल स्थगित कर दिया है, क्योंकि इसके स्वयंसेवी संपादकों (Editors) की समुदाय से तीव्र प्रतिक्रिया मिली है। यह फीचर वेबसाइट के मोबाइल वर्जन पर टेस्ट किया जा रहा था, जिसका मकसद लंबी और जटिल जानकारियों को संक्षेप में, मशीन से तैयार किए गए टेक्स्ट में पेश करना था। हालांकि सटीकता, संपादकीय नियंत्रण और प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता को लेकर उठे सवालों के बाद विकिमीडिया फाउंडेशन को यह ट्रायल रोकना पड़ा।

संपादकों ने एआई कंटेंट पर जताई आपत्ति

एआई से तैयार ये समरीज कुछ लेखों की शुरुआत में दिखाए जा रहे थे और इन्हें पीले रंग के "unverified" टैग के साथ स्पष्ट रूप से चिह्नित किया गया था। उद्देश्य था कि पाठकों (खासकर उन लोगों के लिए जो विषय से परिचित नहीं हैं) के लिए लेखों को समझना आसान बनाया जाए। लेकिन कई अनुभवी संपादकों को लगा कि यह प्रयोग विकिपीडिया की मूल भावना के खिलाफ है, जहां सामग्री इंसानी योगदान और समीक्षा के आधार पर बनती है।

एक वरिष्ठ संपादक ने प्रतिक्रिया में कहा, “यह वह नहीं है, जिसके लिए विकिपीडिया खड़ा है।” उनके मुताबिक इस तरह के एआई समरीज पाठकों को भ्रमित कर सकते हैं और साइट की सामग्री की गुणवत्ता कमजोर कर सकते हैं। अन्य संपादकों ने चेताया कि मशीन से तैयार लेखों में सूक्ष्म गलतियां या गलतफहमियां हो सकती हैं, जिन्हें मानव संपादक पकड़ सकता है।

गुणवत्ता और प्रभाव को लेकर चिंता

विरोध उस समय और तेज हो गया जब संपादकों ने इस पहल की तुलना Google के AI Overviews से की, जिसे हाल ही में तथ्यात्मक त्रुटियों के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है। विकिपीडिया के कई योगदानकर्ताओं ने चिंता जताई कि अगर विकिपीडिया भी इसी राह पर चलता है, तो उसकी साख को गहरा नुकसान हो सकता है, खासतौर पर तब जब एआई जनित सामग्री को इंसानी लेखन से ऊपर रखा जाने लगे।

ऑनलाइन चर्चाओं में “बहुत खराब विचार” और “पूरी तरह विरोध” जैसे शब्द बार-बार सामने आए। कुछ योगदानकर्ताओं ने यहां तक कह दिया कि अगर विकिपीडिया इसी दिशा में गया, तो वे संपादन छोड़ देंगे। उनके अनुसार, इंसानी संपादक गलतियां कर सकते हैं, लेकिन विकिपीडिया का सहयोगात्मक मॉडल दीर्घकाल में भरोसे की गारंटी देता है, जो बिना निगरानी के एआई कभी नहीं दे सकता।

विकिमीडिया फाउंडेशन का जवाब

इस तीव्र प्रतिक्रिया के बाद विकिमीडिया फाउंडेशन ने पुष्टि की कि एआई समरी ट्रायल फिलहाल रोक दिया गया है। एक आधिकारिक बयान में फाउंडेशन ने स्वीकार किया कि इस फीचर को पेश करते वक्त संपादक समुदाय से पर्याप्त विचार-विमर्श नहीं किया गया, और भविष्य में एआई जैसे टूल्स को शामिल करने से पहले सोच-समझकर योजना बनानी होगी।

हालांकि यह परियोजना फिलहाल स्थगित है, विकिमीडिया ने स्पष्ट किया कि वह भविष्य में एआई के इस्तेमाल की संभावना से इनकार नहीं करता। लेकिन आगे किसी भी तरह का प्रयोग पारदर्शिता और सामुदायिक भागीदारी के साथ ही किया जाएगा।



टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

1 day ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

4 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

6 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago