होम / डिजिटल / ‘भारत24’ से जुड़े दो नए नाम, इन डिपार्टमेंट्स में निभाएंगे हेड की भूमिका
‘भारत24’ से जुड़े दो नए नाम, इन डिपार्टमेंट्स में निभाएंगे हेड की भूमिका
जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में जल्द ही लॉन्च होने वाले नए चैनल ‘भारत24’ से लोगों के जुड़ने का सिलसिला अभी भी जारी है। इस कड़ी में अब टीम के साथ दो नए नाम और जुड़ गए हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में जल्द ही लॉन्च होने वाले नए चैनल ‘भारत24’ से लोगों के जुड़ने का सिलसिला अभी भी जारी है। इस कड़ी में अब टीम के साथ दो नए नाम और जुड़ गए हैं, जिनमें पहला नाम है विवेक भंडारी और दूसरा नाम है राज वर्मा का।
कई हिंदी न्यूज चैनलों में काम कर चुके सीनियर वीडियो एडिटर विवेक भंडारी ने अब नई पारी ‘भारत24’ से की है। भंडारी यहां बतौर वीडियो एडिटिंग हेड के तौर पर टीम को लीड करेंगे। इससे पहले वे ‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में वीडियो एडिटिंग टीम को लीड कर रहे थे।
‘दैनिक भास्कर’ से पहले विवेक भंडारी ने ‘जी हिन्दुस्तान’ में 2 वर्षों तक सेवाएं दीं और यहां भी एडिटिंग टीम को लीड करने का काम किया।
मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले विवेक भंडारी ने अपनी करियर की शुरुआत ‘टोटल टीवी’ से की थी और अपनी पढाई के दौरान ही नौकरी करने लगे थे। ‘जी हिन्दुस्तान’ से पहले वे ‘एबीपी’ में एक लंबी पारी खेल चुके हैं।
वहीं दूसरी तरफ, नए चैनल ‘भारत24’ की ग्राफिक्स की टीम को संभालने के लिए राज वर्मा को ग्राफिक्स हेड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले राज ‘दैनिक भास्कर’ (डिजिटल) के लिए ग्राफिक्स टीम देखते थे। जबकि ‘दैनिक भास्कर’ से पहले राज ‘ETV’, ‘इंडिया न्यूज’, ‘जी हिन्दुस्तान’ के लिए काम कर चुके हैं। राज ने अपने करियर की शुरुआत नेशनल चैनल ‘न्यूज24’ में बतौर ग्राफिक्स डिजाइनर के तौर पर की थी।
बता दें राज वर्मा का पैतृक गांव यूपी के जौनपुर में है, लेकिन शुरू से ही वे परिवार के साथ गाजियाबाद में रहते हैं। उन्होंने स्कूली पढ़ाई भी यहीं से की है। उन्होंने MAAC संस्थान से ग्राफिक्स की टेक्निकल पढाई पूरी की है।
टैग्स चैनल भारत24 विवेक भंडारी राज वर्मा