होम / डिजिटल / ‘UP Tak’ ने यूट्यूब पर लगाई लंबी छलांग, एक करोड़ सबस्क्राइबर्स का आंकड़ा किया पार

‘UP Tak’ ने यूट्यूब पर लगाई लंबी छलांग, एक करोड़ सबस्क्राइबर्स का आंकड़ा किया पार

इंडिया टुडे समूह के Tak चैनलों में UP Tak दूसरा चैनल है, जिसने यूट्यूब पर एक करोड़ सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा हासिल किया है। इससे पहले यह उपलब्धि नेशनल न्यूज चैनल News Tak हासिल कर चुका है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह के डिजिटल फर्स्ट चैनल ‘यूपी तक’ (UP Tak) ने यूट्यूब पर 10 मिलियन यानी एक करोड़ सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बारे में जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, ’UP Tak की वेबसाइट uptak.in भी तेजी से आगे बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश की खबरों के कवरेज में UP Tak हमेशा सबसे आगे रहा है। एक करोड़ दर्शकों तक पहुंचने की यह उपलब्धि यूपी की राजनीति और ट्रेंडिंग विषयों पर खबरें दिखाने प्रतिबद्धता को और भी स्पष्ट और सशक्त बनाती है।’

'UP Tak' की इस उपलब्धि पर इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस-चेयरपर्सन कली पुरी का कहना है, ’पिछले साल हम सभी ने News Tak के 10 मिलियन सब्सक्राइबर्स हासिल करने का जश्न मनाया था। हमारे यहां Crime Tak, Sports Tak और UP Tak के बीच इस उपलब्धि को सबसे पहले हासिल करने की प्रतिस्पर्धा थी। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि उत्साह से भरी इस प्रतिस्पर्धा में UP Tak विजेता बनकर सामने आया है। यह उपलब्धि नवरात्रि के शुभ मौके पर और लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हासिल हुई है। Crime Tak और Sports Tak के बीच यह प्रतिस्पर्धा अब अगले मौके तक जारी रहेगी।’

आपको बता दें कि Tak चैनलों में UP Tak दूसरा चैनल है, जिसने यूट्यूब पर एक करोड़ सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा हासिल किया है। सबसे पहले यह उपलब्धि नेशनल न्यूज चैनल News Tak ने हासिल की। अब UP Tak ने इस आंकड़े को छूकर यह उपलब्धि हासिल की है।

विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है, ’एक स्पष्ट संपादकीय नजरिए से भारतीय राजनीति को कवर करने में UP Tak अहम भूमिका निभाता है। UP Tak की वेबसाइट www.uptak.in राज्य की राजनीति और इसके देशव्यापी असर पर केंद्रित खबरों को निष्पक्ष तरीके से पेश करती है। इसके अलावा इस पर आपको राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा, करियर, नौकरी, समाज, धर्म और राज्य में पर्यटन समेत यूपी के लोगों के हितों से जुड़े विषयों पर विस्तृत और तथ्यात्मक कवरेज देखने को मिलती है।

पिछले कुछ सालों में Tak समूह के चैनलों ने मुंबई, उत्तर प्रदेश, एमपी, राजस्थान, गुजरात और छत्तीसगढ़ समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में सफलतापूर्वक खुद के अपने प्लेटफॉर्म स्थापित किए हैं। पिछले वित्तीय वर्ष में यूट्यूब पर डिजिटल फर्स्ट चैनलों की कुल व्यूवरशिप 12.4 अरब व्यूज को पार कर चुकी है।’


टैग्स यूट्यूब इंडिया टुडे समूह यूपी तक दस मिलियन सबस्क्राइबर्स एक करोड़ सबस्क्राइबर्स
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

1 day ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

4 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

6 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

35 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago