होम / डिजिटल / ‘ShareChat’ में इस बड़े पद से उदित शर्मा ने दिया इस्तीफा
‘ShareChat’ में इस बड़े पद से उदित शर्मा ने दिया इस्तीफा
उन्होंने पिछले साल जून में ही यहां जॉइन किया था। इससे पहले वह स्ट्रीमिंग सर्विस प्लेटफॉर्म ‘डिज्नी+हॉटस्टार’ में अपनी भूमिका निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘शेयरचैट’ (ShareChat) में चीफ रेवेन्यू ऑफिसर उदित शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उदित शर्मा पिछले साल जून में देश की सबसे बड़ी घरेलू सोशल मीडिया कंपनी ‘शेयरचैट’ (मोहल्ला टेक प्राइवेट लिमिटेड) में शामिल हुए थे।
इससे पहले वह ‘डिज्नी स्टार‘ के स्वामित्व वाले स्ट्रीमिंग सर्विस प्लेटफॉर्म ‘डिज्नी+हॉटस्टार’ (Disney+Hotstar) से पांच साल से ज्यादा समय से जुड़े हुए थे और बतौर हेड (ऐड सेल्स) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
उदित शर्मा पूर्व में मीडिया, मोबाइल पेमेंट्स/फिनटेक और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में काम कर चुके हैं।
‘डिज्नी+हॉटस्टार’ (Disney+ Hotstar) से पहले वह ’फ्रीचार्ज’ (Freecharge), ’जोमैटो’ (Zomato), ’ऑक्सीजन सर्विसेज’ (Oxigen Services) और ’सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स’ (Samsung Electronics) आदि में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
टैग्स इस्तीफा शेयरचैट चीफ रेवेन्यू ऑफिसर रिजाइन मोहल्ला टेक सीआरओ स्ट्रीमिंग सर्विस प्लेटफॉर्म उदित शर्मा मोहल्ला टेक्नोलॉजी लिमिटेड