होम / डिजिटल / टाइम्स इंटरनेट से जुड़े जॉनी महेश्वरी, निभाएंगे ये अहम भूमिका
टाइम्स इंटरनेट से जुड़े जॉनी महेश्वरी, निभाएंगे ये अहम भूमिका
जॉनी महेश्वरी के पास कॉर्पोरेट डेवलपमेंट और इन्वेस्टमेंट बैंकिंग का एक दशक से अधिक का अनुभव है, खासतौर पर फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में उनकी विशेषज्ञता उल्लेखनीय रही है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
टाइम्स इंटरनेट ने जॉनी महेश्वरी को कॉर्पोरेट डेवलपमेंट का नया हेड नियुक्त किया है। इस रणनीतिक भूमिका में वह कंपनी की मर्जर और एक्विजिशन (M&A) व इन्वेस्टमेंट से जुड़ी पहल का नेतृत्व करेंगे, जिससे टाइम्स इंटरनेट की विकास रणनीति को मजबूती मिलेगी।
जॉनी महेश्वरी के पास कॉर्पोरेट डेवलपमेंट और इन्वेस्टमेंट बैंकिंग का एक दशक से अधिक का अनुभव है, खासतौर पर फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में उनकी विशेषज्ञता उल्लेखनीय रही है। टाइम्स इंटरनेट से जुड़ने से पहले वह रेजरपे में एसोसिएट डायरेक्टर - कॉर्पोरेट डेवलपमेंट के पद पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने Ezetap, BillMe, PoshVine, Curlec (Malaysia) और iZealiant जैसी कंपनियों के अधिग्रहण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने Razorpay वेंचर्स का भी नेतृत्व किया, जो स्टार्टअप्स में निवेश कर उनके विकास में सहायक रहा। इससे पहले, वह ईवाई (EY) की इन्वेस्टमेंट बैंकिंग टीम में थे, जहां उन्होंने SBI, ICICI Lombard, DHFL और NIIF जैसी बड़ी कंपनियों के M&A और फंडरेजिंग प्रयासों में सहयोग दिया।
टाइम्स इंटरनेट ने पिछले दस वर्षों में निवेश और अधिग्रहण के माध्यम से 1000 करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी तैनात की है। कंपनी ने 'उबर', 'एयरबीएनबी', 'डिलीवरी', 'स्विगी', 'पॉकेटएफएम', 'कारदेखो' और 'ओला' जैसी कंपनियों में निवेश किया है। जॉनी महेश्वरी की नियुक्ति टाइम्स इंटरनेट की इसी रणनीति को और आगे ले जाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
कंपनी के सीओओ पुनीत गुप्ता ने कहा, "हम जॉनी महेश्वरी का टाइम्स इंटरनेट परिवार में स्वागत करते हैं। रणनीतिक निवेश और अधिग्रहण हमारे विकास का अहम हिस्सा रहे हैं और जॉनी के बेहतरीन अनुभव और गहरी इंडस्ट्री नॉलेज के साथ, हम इस दिशा में नए आयाम जोड़ने को तत्पर हैं।"
अपनी नई भूमिका को लेकर जॉनी महेश्वरी ने कहा, "टाइम्स इंटरनेट जैसी इनोवेटिव और तेजी से बढ़ती कंपनी का हिस्सा बनकर मैं बेहद उत्साहित हूं। कंपनी का विविध पोर्टफोलियो और इसकी महत्वाकांक्षी दृष्टि रणनीतिक निवेश और अधिग्रहण के लिए अपार संभावनाएं प्रदान करती है। मैं इस यात्रा में योगदान देने और डिजिटल इकोसिस्टम को और विस्तार देने के लिए उत्सुक हूं।"
टैग्स