होम / डिजिटल / 'द क्विंट' से विदाई लेकर 'जी न्यूज' के साथ जुड़ीं देविका दयाल, संभालेंगी बड़ी जिम्मेदारी

'द क्विंट' से विदाई लेकर 'जी न्यूज' के साथ जुड़ीं देविका दयाल, संभालेंगी बड़ी जिम्मेदारी

'द क्विंट' (The Quint) की चीफ रेवेन्यू ऑफिसर देविका दयाल ने संस्थान से विदाई ले ली है और अब  'जी न्यूज' के साथ उन्होंने अपने सफर की शुरुआत की है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

'द क्विंट' (The Quint) की चीफ रेवेन्यू ऑफिसर देविका दयाल ने संस्थान से विदाई ले ली है और अब  'जी न्यूज' के साथ उन्होंने अपने सफर की शुरुआत की है, जहां उन्हें  डिजिटल के रेवेन्यू हेड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दयाल सात साल से अधिक समय तक 'द क्विंट' के साथ चीफ रेवेन्यू ऑफिसर के तौर पर कार्यरत थीं।

देविका के पास मीडिया रेवेन्यू का लगभग 26 वर्षों का अनुभव है और वह डिजिटल सेल्स को बहुत अच्छी तरह से समझती हैं। उन्होंने अपना करियर 1998 में जी नेटवर्क से ही शुरू किया, जहां उन्होंने अगस्त 1998 से अप्रैल 2002 तक काम किया। 

इस बीच, देविका ने डिस्कवरी इंक में मई 2002 से नवंबर 2005 तक तीन साल से अधिक समय तक काम किया। इसके बाद वह 'सीएनएन न्यूज18' में शामिल हो गईं और दिसंबर 2005 से सितंबर 2010 तक चैनल के साथ वाइस प्रेजिडेंट के रूप में काम किया। नेटवर्क18 के भीतर ही, देविका को रेवेन्यू हेड और 'हिस्ट्री18' के लिए सीनियर वाइस प्रेजिडेंट के पद पर प्रमोट किया गया था। उन्होंने 'न्यूजX' और आईटीवी नेटवर्क में भी एक साल से अधिक समय तक काम किया।

मीडिया प्लानिंग, ऐडवर्टाइजिंग और मार्केटिंग के क्षेत्र में देविका काफी सम्मानित नाम हैं। देविका यहां मोना जैन को रिपोर्ट करेंगी, जो जी न्यूज और ZMCL की चीफ रेवेन्यू ऑफिसर  हैं। 


टैग्स जी न्यूज द क्विंट देविका दयाल
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

1 day ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

4 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

6 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago