होम / डिजिटल / ‘द हिंदू ग्रुप' ने श्रीराम श्रीनिवासन को सौंपी अब यह बड़ी जिम्मेदारी
‘द हिंदू ग्रुप' ने श्रीराम श्रीनिवासन को सौंपी अब यह बड़ी जिम्मेदारी
श्रीराम श्रीनिवासन जनवरी, 2016 से ‘द हिंदू’ के स्ट्रैजटी एंड डिजिटल एडिटर के पद पर बने हुए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘द हिंदू’, ‘द हिंदू बिजनेसलाइन’, ‘फ्रंटलाइन’ और ‘स्पोर्टस्टार’ की प्रकाशक कंपनी ‘द हिंदू ग्रुप पब्लिशिंग प्राइवेट लिमिटेड’ (THGPPL) ने श्रीराम श्रीनिवासन को ग्रुप डिजिटल एडिटर के तौर पर नियुक्त किया है। वह 17 अक्टूबर 2022 से इस पद पर अपना कार्यभार संभाल लेंगे।
वैसे बता दें कि श्रीराम जनवरी, 2016 से ‘द हिंदू’ के स्ट्रैजटी एंड डिजिटल एडिटर के पद पर बने हुए हैं। बतौर डिजिटल एडिटर उन्होंने डिजिटल-फर्स्ट दृष्टिकोण को लागू करने के साथ-साथ पत्रकारों को उनकी खबरों को नए तरीके से बताने के पर जोर दिया और उनकी मदद की।
अपने 21 साल के पत्रकारिता करियर में, उन्होंने भारत के शीर्ष प्रकाशनों के साथ काम किया है। उन्होंने एशियन कॉलेज ऑफ जर्नलिज्म से अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।
निदेशक मंडल की ओर से श्रीराम श्रीनिवासन का स्वागत करते हुए THGPPL की चेयरपर्सन मालिनी पार्थसारथी ने कहा, ‘जैसा कि पहले से ही ज्ञात है, ‘द हिंदू ग्रुप’ ने डिजिटल परिवर्तन की एक विशेष यात्रा शुरू की है। हमारा इरादा एक सुखद और सूचनात्मक अनुभव सुनिश्चित करते हुए अपने यूजर्स के लिए अपनी खबरों को अपग्रेड व और अधिक समृद्ध करना है। हमें विश्वास है कि ग्रुप डिजिटल एडिटर के तौर पर श्रीराम श्रीनिवासन, जो इस संबंध में विशिष्ट रूप से योग्य हैं, हमारे दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएंगे और हमारी यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।’
टैग्स द हिंदू ग्रुप पब्लिशिंग प्राइवेट लिमिटेड श्रीराम श्रीनिवासन ग्रुप डिजिटल एडिटर