होम / डिजिटल / डिजिटल मीडिया को रेगुलेट करने की तैयारी में है सरकार, उठाए जा रहे ये कदम

डिजिटल मीडिया को रेगुलेट करने की तैयारी में है सरकार, उठाए जा रहे ये कदम

यह पहली बार होगा जब भारत में डिजिटल मीडिया के लिए नियम-कानून होंगे। यदि बिल को मंजूरी मिल जाती है तो डिजिटल मीडिया को सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा रेगुलेट किया जाएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

सरकार डिजिटल मीडिया को रेगुलेट करने की तैयारी में है। इसके लिए सरकार ने प्रेस और पत्रिकाओं के पंजीकरण विधेयक, 2019 में संशोधन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रस्तावित बिल में अखबारों के लिए रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था में डिजिटल न्यूज मीडिया इंडस्ट्री को भी शामिल किया जाएगा।

बताया जाता है कि अगर यह बिल पास हो जाता है तो भारत में संचालित डिजिटल न्यूज वेबसाइट्स अखबारों की तरह रेगुलेट हो जाएंगी और उन्हें प्रेस रजिस्ट्रार जनरल के पास खुद को रजिस्टर कराना होगा, जो भारत में न्यूजपेपर्स के लिए मौजूदा रजिस्ट्रार के समकक्ष है।

नियमों का उल्लंघन किए जाने पर डिजिटल न्यूज साइट्स को कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें रजिस्ट्रेशन कैंसल करने से लेकर जुर्माना तक शामिल है। डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स को रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करना होगा और कानून लागू होने पर 90 दिनों के भीतर ऐसा करना जरूरी होगा।

यह पहली बार होगा जब भारत में डिजिटल मीडिया के लिए नियम-कानून होंगे। यदि बिल को मंजूरी मिल जाती है, तो डिजिटल मीडिया को सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा रेगुलेट किया जाएगा। ‘द रजिस्‍ट्रेशन ऑफ प्रेस एंड पेरियोडिकल्‍स बिल’ (The Registration of Press and Periodicals Bill) ब्रिटिश युग के प्रेस एंड रजिस्‍ट्रेशन ऑफ बुक्‍स एक्‍ट 1867 की जगह लेगा, जो देश में समाचार पत्रों और प्रिंटिंग प्रेस को नियंत्रित करता है।

बता दें कि डिजिटल मीडिया अभी तक किसी भी कानून या रेगुलेशन के अधीन नहीं है। सूत्रों का कहना है कि इस बिल को अभी तक प्रधानमंत्री कार्यालय और अन्‍य ‘हितधारकों’ (स्टेकहोल्डर्स) की ओर से हरी झंडी नहीं मिली है।


टैग्स डिजिटल मीडिया अखबार न्यूजपेपर सरकारी रेगुलेशन
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

2 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

4 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

6 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago