होम / डिजिटल / Network18 समूह में इस बड़े पद से तनीषा सांघा ने दिया इस्तीफा
Network18 समूह में इस बड़े पद से तनीषा सांघा ने दिया इस्तीफा
तनीषा सांघा ने ‘इंडिया टुडे’ (India Today) में अपनी करीब 12 साल पुरानी पारी को विराम देकर यहां पिछले साल जुलाई में जॉइन किया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘नेटवर्क18’ (Network18) में हेड (डिजिटल वीडियो स्ट्रैटेजी एंड ग्रोथ) तनीषा सांघा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे के बारे में तनीषा सांघा ने अपनी एक लिंक्डइन पोस्ट में घोषणा की है।
अपनी इस पोस्ट में तनीषा ने लिखा है, ‘मेरे लिए कुछ वर्षों के बाद किसी संस्थान को छोड़ना हमेशा मुश्किल रहा है। लेकिन जब आप सिर्फ कुछ महीने कहीं रहे हों और यहां से छोड़ना मुश्किल लगे तो इसका कुछ तो मतलब है।’
तनीषा के अनुसार, ‘मैंने नेटवर्क18 मीडिया और इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (Network18 Media & Investments Limited) के अपने छोटे से कार्यकाल का पूरा आनंद लिया। यहां मुझे प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों रूप में काफी कुछ सीखने को मिला। एक ऐसे नेटवर्क से जुड़े होने पर मुझे गर्व है, जो वास्तव में एक सम्मानजनक और पेशेवर कार्य संस्कृति का प्रतीक है।’
सांघा ने ‘इंडिया टुडे’ (India Today) में अपनी करीब 12 साल पुरानी पारी को विराम देकर यहां पिछले साल जुलाई में जॉइन किया था। ‘इंडिया टुडे’ समूह में वह मल्टीमीडिया डायरेक्टर (डिजिटल) के पद पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं। वहां वह समूह की कोर डिजिटल टीम का हिस्सा थीं और उन्होंने समूह के कई ब्रैंड्स के लिए स्ट्रैटेजी और इनोवेशन की दिशा में काफी काम किया था।
बता दें कि अपने करीब 15 वर्षों के करियर में तनीषा ‘एनडीटीवी’(NDTV), ‘न्यूजएक्स’(NewsX) और ‘रॉबिन रॉय फिल्म्स’ (Robin Roy Films) के साथ भी काम कर चुकी हैं।
टैग्स नेटवर्क18 इस्तीफा इंडिया टुडे ग्रुप रिजाइन तनीषा सांघा