होम / डिजिटल / 'तारक मेहता' ब्रैंड का डिजिटल विस्तार, मीडिया व क्रिएटिव एजेंसियों के लिए खुला दरवाजा

'तारक मेहता' ब्रैंड का डिजिटल विस्तार, मीडिया व क्रिएटिव एजेंसियों के लिए खुला दरवाजा

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (TMKOC) के निर्माता असित कुमार मोदी द्वारा स्थापित डिजिटल वेंचर नीला मीडिया टेक अपने विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ा रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (TMKOC) के निर्माता असित कुमार मोदी द्वारा स्थापित डिजिटल वेंचर नीला मीडिया टेक अपने विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ा रहा है। गेमिंग, एनीमेशन, गेमिफाइड लर्निंग, वेब3 और मर्चेंडाइज जैसे क्षेत्रों में अपनी डिजिटल मौजूदगी को मजबूत करने के लिए कंपनी अब शीर्ष मीडिया और क्रिएटिव एजेंसियों के साथ साझेदारी की योजना बना रही है। इस महत्वाकांक्षी पहल को आगे बढ़ाने के लिए नीला मीडिया टेक ने सालाना ₹25 करोड़ के मार्केटिंग बजट का प्रावधान किया है, जिससे यूजर एक्विजिशन और रिटेंशन को मजबूती दी जाएगी।

दो साल की तैयारी के बाद विस्तार की ओर

लगातार दो साल के प्रोडक्ट डेवेलपमेंट और मार्केट टेस्टिंग के बाद, नीला मीडिया टेक अब अपने ग्रोथ फेज में प्रवेश कर रहा है। इस यात्रा का मकसद भारत की सबसे प्रिय टेलीविजन फ्रेंचाइजी को डिजिटल माध्यम से वैश्विक स्तर पर इंटरैक्टिव अनुभवों में बदलना है।

डिजिटल स्पेस में TMKOC की मजबूती

  • TMKOC Rhymes: 1.5 करोड़ सब्सक्राइबर्स और 1.5 करोड़ डेली व्यूज के साथ, यह मल्टी-लैंग्वेज एनीमेशन चैनल 12 क्षेत्रीय भाषाओं और अंग्रेज़ी में दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो चुका है।

  • गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स (मोबाइल गेम): महज तीन महीनों में 50 लाख डाउनलोड का आंकड़ा पार कर चुका यह गेम एंड्रॉयड और iOS पर ट्रेंड कर रहा है। ईबीआईटी-पॉजिटिव ऑपरेशंस के साथ, इसे अब वैश्विक स्तर पर लॉन्च करने की तैयारी है, जहां लक्ष्य 1 अरब+ डाउनलोड तक पहुंचना है।

  • TMKOC प्ले स्कूल: यह एक गेमिफाइड लर्निंग ऐप है, जिसमें 1,000 से अधिक इंटरैक्टिव गेम्स, पेरेंट्स के लिए रियल-टाइम परफॉर्मेंस ट्रैकिंग और स्किल-मैपिंग फीचर्स शामिल हैं। इसके लिए बड़े पैमाने पर टीवी, प्रिंट और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मार्केटिंग अभियान चलाया जाएगा।

  • TMKOC मर्चेंडाइज: फिलहाल सॉफ्ट लॉन्च के दौर में मौजूद यह प्रोडक्ट लाइन जल्द ही TMKOC के लोकप्रिय किरदारों को कलेक्टिबल्स और ब्रांडेड प्रोडक्ट्स के रूप में पेश करेगी।

नीला मीडिया टेक का डिजिटल विजन

नीला मीडिया टेक के संस्थापक असित कुमार मोदी ने कहा, "16 सालों से TMKOC भारतीय परिवारों को खुशी दे रहा है। अब नीला मीडिया टेक के जरिए हम इस विरासत को डिजिटल फर्स्ट एक्सपीरियंस में बदलकर वैश्विक स्तर तक ले जाना चाहते हैं।"

कंपनी के सीईओ हरजीत छाबड़ा ने कहा, "हम स्टोरीटेलिंग, एजुकेशन और प्ले को एक साथ मिलाकर एक अनूठा अनुभव देने की दिशा में काम कर रहे हैं। 70 सदस्यों की हमारी प्रतिभाशाली टीम के साथ, हम इस सफर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार हैं।"

नीला मीडिया टेक अब ऐसे दूरदर्शी एजेंसी पार्टनर्स की तलाश में है जो इस डिजिटल क्रांति को और बड़े स्तर तक पहुंचाने में मदद कर सकें।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

1 day ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

2 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

3 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

4 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

5 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

14 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

13 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

13 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

13 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

13 hours ago