होम / डिजिटल / अब IndiaDotcom Digital में इस बड़ी भूमिका में नजर आएंगे सुशांत मोहन
अब IndiaDotcom Digital में इस बड़ी भूमिका में नजर आएंगे सुशांत मोहन
सुशांत मोहन ने हाल ही में डिलिजेंट मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के डिजिटल प्लेटफॉर्म DNA (डेली न्यूज एंड एनालिसिस) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर पद से इस्तीफा दे दिया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
मीडिया प्रोफेशनल सुशांत मोहन ने ‘जी’ (Zee) समूह के डिजिटल बिजनेस IndiaDotcom Digital (पूर्व में Zee Digital) में बतौर चीफ एडिटर एवं बिजनेस लीड अपनी नई पारी की शुरुआत की है। अपने लिंक्डइन पेज पर उन्होंन खुद यह जानकारी शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने शुभचिंतकों का आभार जताते हुए इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी मांगी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, IndiaDotcom Digital में अपनी नई भूमिका के तहत सुशांत न केवल कंटेंट की जिम्मेदारी निभाएंगे, बल्कि डिजिटल बिजनेस के विस्तार और रणनीतिक दिशा तय करने में भी अहम भूमिका अदा करेंगे।
सुशांत मोहन ने हाल ही में डिलिजेंट मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के डिजिटल प्लेटफॉर्म DNA (डेली न्यूज एंड एनालिसिस) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) पद से इस्तीफा दे दिया था। कंपनी ने यह जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को दी थी, जिसके अनुसार सुशांत मोहन का इस्तीफा 31 मार्च 2025 से प्रभावी हुआ।
कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा था, ‘कंपनी ने सुशांत मोहन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और वह 31 मार्च 2025 के कारोबारी घंटों के समाप्त होने के बाद अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त हो जाएंगे।’ बता दें कि सुशांत मोहन करीब तीन वर्षों से DNA से जुड़े थे।
उससे पहले वह जी मीडिया में एडिटर के तौर पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने बीबीसी न्यूज, न्यूज18 और ओपेरा न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। सुशांत मोहन ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन’ (IIMC) के विद्यार्थी रह चुके हैं और मास कम्युनेकशन में मास्टर डिग्री होल्डर हैं।
टैग्स