होम / डिजिटल / डिजिटल इंडिया के लिए गूगल 5-7 वर्षों में करेगा 75,000 करोड़ का निवेश

डिजिटल इंडिया के लिए गूगल 5-7 वर्षों में करेगा 75,000 करोड़ का निवेश

गूगल के छठे ‘गूगल फॉर इंडिया इवेंट 2020’ को पहली बार वर्चुअली आयोजित किया गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

गूगल के छठे ‘गूगल फॉर इंडिया इवेंट 2020’ को पहली बार वर्चुअली आयोजित किया गया। इस दौरान गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने घोषणा कि डिजिटल इंडिया (India Digitization Fund) के लिए गूगल अगले 5-7 सालों में 75,000  करोड़ रुपए का निवेश करेगा।

गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि गूगल का यह निवेश इक्विटी इनवेस्टमेंट, पार्टनरशिप और ऑपरेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम इंडस्ट्री में होगा। गूगल ने सीबीएसई के साथ साझेदारी की घोषणा की, इसके तहत ई-लर्निंग का विस्तार किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि यह भारत के भविष्य और इसकी डिजिटल अर्थव्यवस्था को लेकर हमारे आत्मविश्वास का प्रतिबिंब है।

यह निवेश डिजिटल इंडिया के चार महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर पर होगा, जिसमें पहले है कि इस राशि का इस्तेमाल हिन्दी, तमिल और पंजाबी सहित अन्य भारतीय भाषाओं में सूचनाओं को हर देशवासी तक पहुंचाने के लिए किया जाएगा। दूसरा भारतीय लोगों की जरूरतों को पूरा करने वाले नए प्रॉडक्ट्स एवं सर्विसेज के विकास के लिए भी इस फंड का इस्तेमाल किया जाएगा। 

तीसरा व्यवसायों को और ज्यादा सशक्त बनाया जा रहा है ताकि वे अपने डिजिटल ट्रांसफोर्मेशन को जारी रखें अथवा शुरू कर सकें। चौथा समाज की बेहतरी के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि जैसे क्षेत्रों में टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का लाभ उठाने के लिए इसमें निवेश किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  ट्विटर के जरिए गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के साथ हुई वर्चुअल मीटिंग जानकारी भी दी। उन्होंने ट्वीट किया कि आज सुबह @सुंदरपिचाई के साथ एक सफल बातचीत हुई। हमने भारत के किसानों, युवाओं और उद्यमियों के जीवन को बदलने के लिए टेक्नोलॉजी के इस्‍तेमाल सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि मुझे गूगल की ओर से कई सेक्टर में किए जा रहे कामों के बारे में पता चला। खासतौर पर एजुकेशन, लर्निंग, डिजिटल इंडिया, डिजिटल पेमेंट समेत कई सेक्टर में।

पीएम मोदी ने लिखा, 'सुंदर पिचाई से बातचीत के दौरान मैंने नई कार्य संस्कृति के बारे में बात की जो कोरोना के समय में उभर रही है। हमने उन चुनौतियों पर चर्चा की जो वैश्विक महामारी ने खेल जैसे क्षेत्रों में ला दी है। हमने डेटा सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के महत्व के बारे में भी बात की।'


टैग्स गूगल सुंदर पिचाई 75000 करोड़
सम्बंधित खबरें

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

1 day ago

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

2 days ago

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

4 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

5 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

22 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

1 hour ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

23 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

23 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

23 hours ago