होम / डिजिटल / ‘दैनिक भास्कर’ डिजिटल से जुड़े सुधीर झा, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
‘दैनिक भास्कर’ डिजिटल से जुड़े सुधीर झा, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
न्यूज ऐप ‘डेलीहंट’ की पैरंट कंपनी वर्से इनोवेशन से इस्तीफा देने के बाद पत्रकार सुधीर झा दैनिक भास्कर (डीबी) डिजिटल से जुड़ गए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
न्यूज ऐप ‘डेलीहंट’ की पैरंट कंपनी वर्से इनोवेशन से इस्तीफा देने के बाद पत्रकार सुधीर झा दैनिक भास्कर (डीबी) डिजिटल से जुड़ गए हैं। करीब तीन साल तक डेलीहंट में अलग-अलग भूमिकाएं निभाने वाले झा ने यहां सीनियर मैनेजर (कंटेंट ऑपरेशन) के पद पर जॉइन किया है। अपनी इस भूमिका में वह दैनिक भास्कर न्यूज ऐप के ग्रोथ के लिए अलग-अलग टीमों के साथ मिलकर काम करेंगे।
गौरतलब है कि न्यूज ऐप के सेक्टर में सुधीर झा को अच्छा खासा अनुभव है और इससे पहले न्यूज ऐप ‘इनशॉर्ट्स’ के ग्रोथ में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।
डेलीहंट ग्रुप जॉइन करने से पहले सुधीर मैगनॉन ग्रुप में हिंदी टीम लीड के पद पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने करीब तीन साल तक गूगल प्रोजेक्ट्स के लिए अपनी सेवाएं दी थी।
आपको बता दें कि लोकलाइजेशन सेक्टर में कुछ समय बिताने से पहले सुधीर न्यूज ऐप ‘इनशॉर्ट्स’ (Inshorts) में बतौर एसोसिएट एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे, जहां वह करीब तीन साल तक रहे थे।
सुधीर ने ‘भारतीय जनसंचार संस्थान’ (आईआईएमसी) से वर्ष 2014-15 में रेडियो एवं टेलिविजन विभाग से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘नेटवर्क18’ से की थी, वहां वह तत्कालीन हिंदी न्यूज चैनल IBN7 (अब News18 India) की डिजिटल विंग में सोशल मीडिया और पॉलिटिक्स सेक्शन संभालते थे।
टैग्स