होम / डिजिटल / 'DNPA कॉन्क्लेव' में सूचना-प्रसारण मंत्री ने की मीडिया के काम की प्रशंसा, कही ये बात

'DNPA कॉन्क्लेव' में सूचना-प्रसारण मंत्री ने की मीडिया के काम की प्रशंसा, कही ये बात

देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार 6 फरवरी को 'डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया' (DNPA) के दूसरे 'DNPA कॉन्क्लेव' और अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार 6 फरवरी को 'डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया' (DNPA) के दूसरे 'DNPA कॉन्क्लेव' और अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया। शांगरी ला होटल में स्टोरीबोर्ड18 के साथ मिलकर किया गया यह प्रोग्राम सुबह 10 बजे शुरू हुआ, जिसकी थीम 'नैविगेटिंग डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन इन दि मीडिया इंडस्ट्री' रखी गई।

कार्यक्रम का मकसद सार्थक और गंभीर चर्चा के जरिए डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री के अहम मुद्दों और मॉडल को रेखांकित करना था, जो कि न्यायसंगत, समावेशी और टिकाऊ डिजिटल ईकोसिस्टम को ताकत देते हैं। कॉन्क्लेव में आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसी नई तकनीक के न्यूज इंडस्ट्री पर पड़ने वाले असर के बारे में भी चर्चा की गई। समारोह में इस दौरान देश के बड़ी नीति निर्माताओं, वैश्विक जानकारों और डिजिटल मीडिया व एंटरटेनमेंट सेक्टर के प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

इस दौरान केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज के तकनीकी युग में फर्जी और अप्रमाणित खबरों से बचने की जरूरत है। इससे मीडिया जगत की विश्वसनीयता कमजोर होती है और इससे हर हाल में बचा जाना चाहिये।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस समय देश में बहुत कुछ अच्छा हो रहा है। अलग-अलग क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट कार्य हो रहे हैं। देश की मीडिया को इन कार्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मीडिया को अब तकनीक का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए आगे बढ़कर देश निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मीडिया के नाम पर कुछ लोगों द्वारा कई गलत कार्य किये जा रहे हैं, जिनसे देश-समाज का हित प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि गलत कार्यों पर पर्दा नहीं डालना जाना चाहिए।

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि जिम्मेदार और निष्पक्ष व संतुलित पत्रकारिता का अभ्यास किया जाना चाहिए, लेकिन दुर्भाग्य से कुछ विदेशी मीडिया संगठन भारत विरोधी पूर्वाग्रह के साथ काम कर रहे हैं। इन मीडिया घरानों से मनगढ़ंत रिपोर्टें सामने आती हैं जो देश की छवि के साथ-साथ देश में विश्वसनीय मीडिया की छवि को भी खराब करती हैं। उनकी पहचान की जानी चाहिए और उन्हें बाहर किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिम्मेदार, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता को कायम रखना सर्वोपरि होना चाहिए। हमारी पार्टी, यानी भारतीय जनता पार्टी, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और प्रेस की स्वायत्तता का समर्थन करती है और आने वाले वर्षों में भी इसका समर्थन करती रहेगी, लेकिन पत्रकारों को खबरें बनाने के बजाय उसे प्रसारित करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

इस दौरान सूचना-प्रसारण मंत्री ने मीडिया की यह कहकर प्रशंसा भी की कि गंभीर स्थितियों में मीडिया ने सकारात्मक रूप से अपनी भूमिका निभाने में सफल रहा है।अनुराग ठाकुर ने कहा कि नई तकनीक आने पर कुछ लोगों को अपने भविष्य को लेकर चिंता होती है, लेकिन अब तक के अनुभव बताते हैं कि नई तकनीक के आने से कार्य में सुधार आता है। टीवी के आने पर भी समाचार पत्रों का महत्व बना हुआ है। इसी प्रकार डिजिटल मीडिया और आर्टिफिशिलयल इंटेलिजेंस (AI) केआने से भी कोई नकारात्मक असर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यों में देश की महत्ता बनी रहनी चाहिए।

 


टैग्स डीएनपीए अनुराग ठाकुुर डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया DNPA कॉन्क्लेव
सम्बंधित खबरें

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

12 hours ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

1 day ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

2 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago

2025 में YouTube का सालाना रेवेन्यू 60 अरब डॉलर से ऊपर, Alphabet का खुलासा

गूगल की पैरेंट कंपनी 'एल्फाबेट' (Alphabet) ने खुलासा किया है कि वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube ने साल 2025 में कुल 60 अरब डॉलर से ज्यादा की कमाई की।

1 week ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

11 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

2 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

12 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

12 hours ago