होम / डिजिटल / ‘डिज्नी+ हॉटस्टार’ के EVP सिद्धार्थ शकधर ने दिया इस्तीफा
‘डिज्नी+ हॉटस्टार’ के EVP सिद्धार्थ शकधर ने दिया इस्तीफा
‘डिज्नी+ हॉटस्टार’ के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट (EVP) और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर सिद्धार्थ शकधर के बारे में खबर है कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘डिज्नी+ हॉटस्टार’ (Disney+ Hotstar) के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट (EVP) और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) सिद्धार्थ शकधर (Sidharth Shakdher) के बारे में खबर है कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
शकधर सात वर्षों से अधिक समय से ‘डिज्नी+हॉटस्टार’ से जुड़े हुए हैं। शकधर ने जून 2016 में बतौर सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर ‘डिज्नी+हॉटस्टार’ जॉइन किया था। इसके बाद उन्हें सितंबर 2018 में एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट और बिजनेस हेड के तौर पर प्रमोट किया गया था। उन्होंने दिसंबर 2020 तक इस भूमिका का निर्वहन किया। इस भूमिका में शकधर की प्रमुख जिम्मेदारी ‘डिज्नी+हॉटस्टार’ के लिए कंज्यूमर बिजनेस का नेतृत्व करना था।
2021 में, उन्होंने 'डिज्नी+ हॉटस्टार' के लिए मार्केटिंग, ग्रोथ व डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर बिजनेस का नेतृत्व करना शुरू किया।
पिछले साल अप्रैल में, शकधर ने इस्तीफा दिया था, जिसके बाद उन्होंने वापस ले लिया था और भारत में वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के मार्केटिंग कार्य का नेतृत्व करना जारी रखा था।
हमारी सहयोगी वेबसाइट 'एक्सचेंज4मीडिया' ने इस मामले आधिकारिक पुष्टि के लिए ‘डिज्नी+ हॉटस्टार’ ने संपर्क किया, जिस पर कंपनी ने फिलहाल कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
Disney+ Hotstar से पहले वह Amazon, Reckitt Benckiser, Xerox Corporation और HP में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
टैग्स सिद्धार्थ शकधर डिज्नी+ हॉटस्टार