होम / डिजिटल / Shemaroo Entertainment में राहुल मिश्रा को मिली अब ये बड़ी जिम्मेदारी

Shemaroo Entertainment में राहुल मिश्रा को मिली अब ये बड़ी जिम्मेदारी

मिश्रा वर्ष 2018 से शेमारू में मार्केटिंग हेड के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘शेमारू एंटरटेनमेंट’ (Shemaroo Entertainment) ने राहुल मिश्रा को प्रमोशन का तोहफा देते हुए उन्हें ‘वेब 3.0’ (Web 3.0) के तहत कंपनी की पहलों (initiatives) का हेड नियुक्त किया है। मिश्रा वर्ष 2018 से शेमारू में मार्केटिंग हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

अपनी नई भूमिका में राहुल मिश्रा इंटरनेट की तीसरी लहर (wave) में विभिन्न अवसरों की पहचान करने और उनका लाभ उठाने पर काम करेंगे।

इस बारे में ‘शेमारू एंटरटेनमेंट’ के सीईओ हिरेन गडा का कहना है, ‘राहुल मिश्रा को उनकी नई भूमिका के लिए आगे बढ़ाते हुए हमें खुशी हो रही है। उनके बहुमूल्य योगदान ने कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद की है। राहुल को इस पद पर सही समय पर प्रमोट किया गया है, क्योंकि हमारी योजना वेब 3.0 टेक्नोलॉजी का उपयोग करके अपने ब्रैंड के विकास में तेजी लाने की है।‘

वहीं, इस बारे में राहुल मिश्रा का कहना है, ‘अपनी इस नई भूमिका को निभाने के लिए मैं काफी आभारी और रोमांचित हूं। 60 वर्षों से देश का मनोरंजन करने वाले ब्रैंड का हिस्सा बनना और इसकी बेहतरीन टीम के साथ काम करना सम्मान की बात है। नई टेक्नोलॉजी के आने के साथ भविष्य काफी रोमांचक और उज्ज्वल है और मैं इंटरनेट के विकास के शेमारू को अगले चरण में ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।‘


टैग्स हिरेन गडा शेमारू एंटरटेनमेंट राहुल मिश्रा शेमारू वेब 3.0
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

2 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

4 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

6 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago