होम / डिजिटल / वरिष्ठ पत्रकार राजकिशोर ने दैनिक भास्कर समूह में इस बड़े पद से दिया इस्तीफा
वरिष्ठ पत्रकार राजकिशोर ने दैनिक भास्कर समूह में इस बड़े पद से दिया इस्तीफा
राजकिशोर के अनुसार, अभी कुछ समय तक वह दैनिक भास्कर के साथ बने रहेंगे। हालांकि अपनी नई पारी के बारे में उन्होंने कहा कि समय आने पर वह अपने अगले कदम के बारे में बताएंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार राजकिशोर ने दैनिक भास्कर समूह से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कुछ माह पूर्व ही यहां डिजिटल विंग में बतौर मैनेजिंग एडिटर जॉइन किया था। समाचार4मीडिया से बातचीत में राजकिशोर ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। राजकिशोर के अनुसार, अभी कुछ समय तक वह दैनिक भास्कर के साथ बने रहेंगे। हालांकि अपनी नई पारी के बारे में उन्होंने कहा कि समय आने पर वह अपने अगले कदम के बारे में बताएंगे।
बता दें कि दैनिक भास्कर से पहले राजकिशोर यूएस-यूके आधारित थिंकटैंक 'ग्लोबल पॉलिसी इनसाइट्स' (जीपीआई) के इंडिया चैप्टर में एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे। साथ ही साथ वह इंडिया टुडे ग्रुप के डिजिटल चैनल 'न्यूजतक' में कंसल्टेंट की भूमिका भी निभा रहे थे।
राजकिशोर ने मई 2016 में ‘एबीपी न्यूज‘ बतौर पॉलिटिकल एडिटर जॉइन किया था। 2019 में उन्होंने 'एबीपी गंगा' को बतौर एडिटर लॉन्च कराया था। 2021 में 'एबीपी गंगा' छोड़कर वह एबीपी ग्रुप में एडिटर-एट-लॉर्ज बन गए।
‘एबीपी न्यूज‘ से पहले राजकिशोर देश के बड़े हिंदी अखबारों में शामिल ‘दैनिक जागरण‘ से जुड़े हुए थे, जहां वह नेशनल चीफ ऑफ ब्यूरो के पद पर कार्यरत थे। ‘दैनिक जागरण‘ में 15 राज्यों के 42 संस्करणों के लिए राष्ट्रीय ब्यूरो का नेतृत्व करने वाले राजकिशोर न सिर्फ 15 राज्यों के स्टेट यूनिट्स के साथ समन्वय का काम देखते थे, साथ ही दैनिक जागरण के नेशनल इनपुट प्लान से लेकर जागरण डॉट कॉम, नई दुनिया तक के लिए नेशनल इश्यूज की खबरों को जुटाने वाली पूरे नेशनल ब्यूरो की अगुआई करते थे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक विस्तृत इंटरव्यू भी कर चुके हैं, जो हिंदी मीडिया में पीएम का पहला इंटरव्यू था।
करीब दो दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे राजकिशोर ने 2003 में ‘दैनिक जागरण‘ जॉइन किया था। यहां के अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पीएमओ, बीजेपी, संघ परिवार, प्रेजिडेंट हाउस, कांग्रेस, गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय समेत कई बीट्स पर काम किया है। ‘दैनिक जागरण‘ से पहले राजकिशोर ‘अमर उजाला‘ के साथ कानपुर में बतौर चीफ रिपोर्टर भी काम कर चुके हैं। वह वर्ष 2000 में ‘अमर उजाला‘ की पंजाब और हरियाणा लॉन्चिंग टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं।
टैग्स इस्तीफा मैनेजिंग एडिटर वरिष्ठ पत्रकार डिजिटल विंग राजकिशोर भास्कर ग्रुप