होम / डिजिटल / वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत झा ने ‘लोकमत मीडिया समूह’ से किया नई पारी का आगाज

वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत झा ने ‘लोकमत मीडिया समूह’ से किया नई पारी का आगाज

प्रशांत झा इससे पहले करीब पौने दो साल से ‘Brut India’ में मैनेजिंग एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत झा ने ‘लोकमत मीडिया ग्रुप’ के साथ मीडिया में अपने नए सफर का आगाज किया है। उन्होंने इस समूह की डिजिटल विंग में बतौर एडिटर (हिंदी) जॉइन किया है।

प्रशांत झा इससे पहले करीब पौने दो साल से ‘Brut India’ में मैनेजिंग एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। प्रशांत झा को तमाम प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करने का करीब दो दशक का अनुभव है।

पूर्व में वह ‘प्रभात खबर’ (Prabhat Khabar) में रेजिडेंट एडिटर, ‘जनसत्ता’ (Jansatta) में असिस्टेंट एडिटर और ‘दैनिक भास्कर’ (Dainik Bhaskar) की डिजिटल टीम में न्यूज एडिटर के तौर पर अपनी पारी खेल चुके हैं।

प्रशांत झा पूर्व में ‘हिन्दुस्तान मीडिया लिमिटेड’ (HT Media Ltd) में साढ़े चार साल से ज्यादा समय तक अपनी जिम्मेदारी निभाने के अलावा ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह और ‘अमर उजाला’ (Amar Ujala) का हिस्सा भी रहे हैं।

मूल रूप से दरभंगा (बिहार) के रहने वाले प्रशांत झा ने ‘जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट’ (JIM) लखनऊ से पढ़ाई की है। समाचार4मीडिया की ओर से प्रशांत झा को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं। 


टैग्स एडिटर अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग लोकमत मीडिया ग्रुप प्रशांत झा
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

1 day ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

4 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

6 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago