होम / डिजिटल / NBT को बाय बोल अब इस मीडिया समूह से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार प्रभाष झा
NBT को बाय बोल अब इस मीडिया समूह से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार प्रभाष झा
पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 19 साल की पारी के दौरान तमाम मीडिया संस्थानों में निभा चुके हैं अपने जिम्मेदारी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
‘नवभारत टाइम्स’ (डिजिटल) में एडिटर पद से इस्तीफा देने के बाद वरिष्ठ पत्रकार प्रभाष झा ने ‘हिन्दुस्तान’ की न्यूज वेबसाइट (livehindustan.com) के साथ अपना नया सफर शुरू किया है। उन्होंने यहां पर बतौर एडिटर जॉइन किया है।
प्रभाष झा को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब 19 साल का अनुभव है। मूलरूप से मधुबनी (बिहार) के रहने वाले प्रभाष झा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2000 में बतौर इंटर्न ‘जैन टीवी’ (Jain TV) से की थी। करीब एक साल तक काम करने के बाद उन्होंने यहां से बाय बोलकर ‘नवभारत’ (Navbharat), भोपाल का दामन थाम लिया। यहां बतौर करेसपॉन्डेंट उन्होंने करीब 11 महीने तक अपनी जिम्मेदारी निभाई और फिर यहां से अलविदा कह दिया।
इसके बाद प्रभाष झा ने ‘दैनिक जागरण’ (Dainik Jagran), मेरठ में जूनियर सब एडिटर के तौर पर अपनी नई शुरुआत की। करीब सवा साल यहां काम करने के बाद अक्टूबर 2003 में वह ‘अमर उजाला’ (Amar Ujala), देहरादून चले गए। करीब 10 महीने तक इस अखबार से जुड़े रहने के बाद उन्होंने ‘दैनिक जागरण’ में वापसी की। इस बार उन्होंने नोएडा में सीनियर सब एडिटर के तौर पर यहां जॉइन किया। लगभग तीन साल तक ‘दैनिक जागरण’ में अपने सेवाएं देने के बाद उन्होंने यहां से फिर अलविदा बोल दिया और ‘बीबीसी न्यूज’ (BBC News), हिंदी में कॉन्ट्रीब्यूटिंग एडिटर के तौर पर जुड़ गए।
करीब सवा साल तक यह जिम्मेदारी निभाने के बाद प्रभाष झा ने वर्ष 2007 में ‘नवभारत टाइम्स’ (Navbharat Times) का रुख किया। उस समय उन्होंने चीफ सब एडिटर के तौर पर यहां जॉइन किया और फिर करीब साढ़े 12 साल तक इस संस्थान में विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए एडिटर के पद पर पहुंच गए। अब उन्होंने यहां से अलविदा कहकर अपनी नई पारी ‘हिन्दुस्तान’ की डिजिटल विंग के साथ शुरू की है।
पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो प्रभाष झा ने नागपुर के एसएफएस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने मेघालय की महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन, एडवर्टाइजिंग और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। कम्युनिकेशन और मीडिया स्टडीड में ‘नेट’ (NET) क्वालीफाइड प्रभाष झा ने दिल्ली के ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन’ (IIMC) से रेडियो और टीवी जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा भी किया है। समाचार4मीडिया की ओर से प्रभाष झा को उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स नवभारत टाइम्स एचटी डिजिटल स्ट्रीम्स एनबीटी प्रभाष झा