होम / डिजिटल / इस बड़े पद पर अब दैनिक भास्कर समूह से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेन्द्र शुक्ला

इस बड़े पद पर अब दैनिक भास्कर समूह से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेन्द्र शुक्ला

बता दें कि ज्ञानेन्द्र शुक्ला इससे पहले एडिटर के रूप में ‘पीटीसी’ (PTC) न्यूज के साथ जुड़े हुए थे। वहां वह बतौर यूपी डिजिटल हेड अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

वरिष्ठ वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेन्द्र शुक्ला ने दैनिक भास्कर समूह के साथ मीडिया में अपनी नई पारी का आगाज किया है। समाचार4मीडिया से बातचीत में ज्ञानेन्द्र शुक्ला ने बताया कि उन्होंने दैनिक भास्कर, डिजिटल में बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर जॉइन किया है। अपनी इस भूमिका में वह लखनऊ से पूरे यूपी का कार्यभार संभालेंगे।

बता दें कि ज्ञानेन्द्र शुक्ला इससे पहले एडिटर के रूप में ‘पीटीसी’ (PTC) न्यूज के साथ जुड़े हुए थे। वहां वह बतौर यूपी डिजिटल हेड अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। ज्ञानेन्द्र शुक्ला को मीडिया में काम करने का करीब 25 साल का अनुभव है।

पूर्व में वह ‘फर्स्ट इंडिया न्यूज’ (First India News) में एडिटर (न्यूज) और नेशनल चैनल ‘TV24’ में बतौर न्यूज एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके अलावा वह APN न्यूज चैनल, लखनऊ में बतौर राज्य ब्यूरो प्रमुख भी कार्य कर चुके हैं।

मूलरूप से यूपी के जनपद सीतापुर के रहने वाले ज्ञानेन्द्र ने वर्ष 1995 में लखनऊ यूनिवर्सिटी से मैथमेटिक्स से एमएससी की पढ़ाई कर दिल्ली की ओर रुख किया था। उन्होंने वर्ष 1998 में ‘इग्नू‘ से मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद ‘आउटलुक‘ पत्रिका से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की थी। करीब दो साल बाद दिल्ली में ही हिंदी अखबार ‘दैनिक जागरण‘ में बतौर संवादादाता जुड़ाव हुआ, लेकिन साल 2005 में एक बार फिर से लखनऊ का रुख कर ईटीवी यूपी/यूके से बतौर संवाददाता जुड़कर राजधानी में तेजतर्रार टीवी पत्रकार के रूप में खुद को स्थापित कर वर्ष 2009 तक यहां सेवाएं दीं।

इसी दौरान पर्ल्स ग्रुप द्वारा लॉन्च ‘P7’ न्यूज चैनल में बड़ी छलांग लगाते हुए बतौर यूपी ब्यूरो चीफ कार्यभार संभालकर पूरे यूपी में चैनल का विस्तार किया और करीब पांच वर्ष (2009-2014) तक जुड़े रहे। फिर उद्योगपति नवीन जिंदल के 'फोकस न्यूज' ग्रुप में 'बीबीसी' से आए वरिष्ठ पत्रकार संजीव श्रीवास्तव की अगुवाई में जुड़े।

इसके बाद इसी चैनल के रिलॉन्च हुए न्यूज वर्ल्ड इंडिया चैनल के यूपी स्टेट हेड रहे। सरकार-प्रशासन में बेहतरीन पकड़, प्रिट, टीवी इंड्रस्ट्री में लंबे समय का कार्यानुभव और खबरों की बेहतरीन समझ के चलते ज्ञानेन्द्र शुक्ला की छवि लखनऊ के हार्डकोर जर्नलिस्ट में की जाती है। समाचार4मीडिया की ओर से ज्ञानेन्द्र शुक्ला को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं। 


टैग्स पत्रकार दैनिक भास्कर डीबी कॉर्प ज्ञानेन्द्र शुक्ला एग्जिक्यूटिव एडिटर दैनिक भास्कर डिजिटल नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग कार्यकारी संपादक
सम्बंधित खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

6 minutes ago

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

2 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

5 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

6 minutes ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 hour ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

21 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

13 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago