होम / डिजिटल / लंबे समय बाद डॉ. प्रवीण तिवारी की सहारा में वापसी, मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

लंबे समय बाद डॉ. प्रवीण तिवारी की सहारा में वापसी, मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

डॉ. तिवारी की सात पुस्तकें बाजार में आ चुकी हैं। जल्द ही उनकी आठवीं पुस्तक भी पाठकों के लिए उपलब्ध होगी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. प्रवीण तिवारी ने लंबे समय बाद दोबारा ‘सहारा समय’ में वापसी की है। वह यहां डिजिटल विंग के हेड के तौर पर अपना कार्यभार संभाल चुके हैं। इसके साथ ही साथ उनके एंकरिंग के लंबे अनुभव का फायदा भी ‘सहारा नेटवर्क’ को मिलेगा।

हाल के दिनों में डॉ. तिवारी ने इनोवेशन और स्टार्टअप पर काफी काम किया है। वह दूरदर्शन के साथ कई शो करते रहे और साथ ही राजस्थान की जेजेटी यूनिवर्सिटी के साथ पीएचडी गाइड के तौर पर भी जुड़े रहे।

उन्होंने बीता समय लेखन कार्य में व्यतीत किया है। उनकी सात पुस्तकें बाजार में आ चुकी हैं। जल्द ही उनकी आठवीं पुस्तक ‘इनोवेट इंडिया एंड स्टार्टअप एरा’ भी पाठकों के लिए उपलब्ध होगी। बीते साल ‘ब्लूम्सबरी’ के लिए लिखी गई उनकी पुस्तक ‘द ग्रेट इंडियन कॉन्सपिरेसी’ (The Great Indian Conspiracy) को अच्छी सफलता मिली है।

मूलतः इंदौर के रहने वाले डॉ. तिवारी ने ‘लोकस्वामी’ और ‘भास्कर’ जैसे समूहों के साथ 1998 में इंदौर से अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की थी। दिल्ली में उन्होंने 2003 में ‘सहारा समय’ के साथ अपना सफर शुरू किया और इसके बाद से ही वह लगातार विभिन्न चैनलों के साथ जुड़े रहे हैं। वे ‘लाइव इंडिया’, ‘आईबीएन7’ और  ‘जी बिजनेस’ जैसे संस्थानों के साथ भी जुड़े रहे हैं।

हाल ही में उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए ‘अमर उजाला’ समूह के साथ बतौर कंसल्टेंट अपनी भूमिका निभाई थी। डॉ. तिवारी को वर्ष 2019 के नेशनल एक्सीलेंट अवार्ड से भी नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान स्टार्टअप्स और इनोवेशन पर उनके किए गए काम के लिए दिया गया।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स सहारा सहारा समय डॉ. प्रवीण तिवारी सहारा नेटवर्क
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

1 day ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

4 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

6 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago