होम / डिजिटल / इंडिया टुडे समूह में वरिष्ठ पत्रकार दर्पण सिंह को मिली अब ये जिम्मेदारी

इंडिया टुडे समूह में वरिष्ठ पत्रकार दर्पण सिंह को मिली अब ये जिम्मेदारी

‘इंडिया टुडे’ समूह द्वारा पिछले दिनों अपने टैबलॉयड अखबार ‘मेल टुडे’के प्रिंट एडिशन को बंद करने की घोषणा के बाद यहां कार्यरत कई पत्रकारों को ग्रुप के विभिन्न वर्टिकल्स में समायोजित किया जा रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह द्वारा पिछले दिनों अपने अंग्रेजी भाषा के टैबलॉयड अखबार ‘मेल टुडे’ (Mail Today) के प्रिंट एडिशन को बंद करने की घोषणा के बाद यहां कार्यरत कई पत्रकारों को ग्रुप के विभिन्न वर्टिकल्स में समायोजित किया जा रहा है। इसके तहत जहां ‘मेल टुडे’ के एडिटर द्वैपायन बोस को अंग्रेजी वेबसाइट Indiatoday.in की कमान सौंपी गई है, वहीं वरिष्ठ पत्रकार दर्पण सिंह को Indiatoday.in में एग्जिक्यूटिव एडिटर की जिम्मेदारी दी गई है। इस बात की जानकारी दर्पण सिंह ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर दी है।  

दर्पण सिंह को ‘डीएनए’ (DNA), ‘एशियन ऐज’ (Asian Age), ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ (Times of India) और ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ (Hindustan Times) जैसे तमाम प्रतिष्ठित अखबारों में काम करने का लंबा अनुभव है। दर्पण सिंह ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत मार्च 2001 में ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ से बतौर सब एडिटर की। पटना एडिशन में उन्होंने पटना/रांची डेस्क संभाला। उन्हें यहां रिपोर्टिंग करने का भी मौका मिला। अक्टूबर 2007 में उन्होंने ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ को गुडबाय कह दिया और कुछ दिन बाद ही सीनियर सब एडिटर के तौर पर ‘डीएनए’ जॉइन कर लिया और लगभग आठ महीने तक वे यहां रहे।

‘डीएनए’ से अलग होने के बाद वे एक बार फिर ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ में वापस आ गए। इस बार उन्हें आगरा संस्करण का ब्यूरो चीफ बनाया गया, लेकिन वर्ष 2009 में उनका लखनऊ ट्रांसफर कर दिया गया। वर्ष 2010 में एक बार फिर उनका ट्रांसफर हो गया, लेकिन इस बार उन्हें नोएडा के ब्यूरो चीफ का प्रभार दिया गया। उनके बेहतरीन काम को देखते हुए वर्ष 2012 में समूह ने प्रमोशन करते हुए उनका तबादला दिल्ली मुख्यालय कर दिया और वे डिप्टी मेट्रो एडिटर बन गए, लेकिन वे इस पद पर 10 महीने तक ही रह पाए और इसके बाद वे इंडिया टुडे समूह के अंग्रेजी अखबार ‘मेल टुडे’ से जुड़ गए।

मार्च  2015 से फरवरी 2016 तक इस पद रहने के बाद उनके करियर का अलगा पड़ाव टाइम्स ग्रुप था। मार्च 2016 से अगस्त 2016 तक उन्होंने ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ में असिस्टेंट एडिटर की भूमिका निभाई और इसके बाद सितंबर 2016 में ‘द एशियन एज’ आ गए। जून 2017 में उन्होंने यहां से बाय बोल दिया और ‘जी मीडिया’ के अंग्रेजी अखबार ‘डीएनए’ (DNA) से जुड़ गए। ‘जी’ मीडिया समूह के साथ यह उनकी दूसरी पारी थी।

दर्पण ने करीब दो साल पहले ‘डीएनए’ को छोड़कर ‘मेल टुडे’ से बतौर डिप्टी एडिटर नई पारी शुरू की थी, लेकिन अब इस अखबार के प्रिंट एडिशन के बंद होने की घोषण के बाद उन्होंने इंडिया टुडे समूह में ही डिजिटल की दिशा में कदम बढ़ाए हैं और Indiatoday.in में बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर जॉइन किया है। दर्पण सिंह देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) के वर्ष 2005-06 बैच के अंग्रेजी जर्नलिज्म के छात्र रह चुके हैं।


टैग्स इंडिया टुडे मेल टुडे दर्पण सिंह
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

18 hours ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

2 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

3 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

4 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

5 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 hour ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 hour ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 hour ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 hours ago