होम / डिजिटल / साजिथ शिवानंदन के हाथों में होगी भारत में Disney+Hotstar की कमान

साजिथ शिवानंदन के हाथों में होगी भारत में Disney+Hotstar की कमान

अपनी इस भूमिका में वह ‘डिज्नी’ की चेयरमैन (इंटरनेशनल कंटेंट और ऑपरेशंस ग्रुप) रेबेका कैंपबेल और ‘डिज्नी स्टार’ के प्रेजिडेंट के. माधवन को रिपोर्ट करेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘डिज्नी ‘ के इंटरनेशनल कंटेंट और ऑपरेशंस ग्रुप ने साजिथ शिवानंदन (Sajith Sivanandan) को स्ट्रीमिंग सर्विस प्लेटफॉर्म ‘डिज्नी+हॉटस्टार’ (Disney+ Hotstar) का एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट और हेड नियुक्त किया है।

शिवानंद इससे पहले ‘गूगल’ (Google) में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वह ‘डिज्नी+हॉटस्टार’ में अक्टूबर से अपनी भूमिका संभालेंगे और  ‘डिज्नी’ की चेयरमैन (इंटरनेशनल कंटेंट और ऑपरेशंस ग्रुप) रेबेका कैंपबेल व ‘डिज्नी स्टार’ के प्रेजिडेंट के. माधवन को रिपोर्ट करेंगे।    

वह भारत में डिज्नी+हॉटस्टार के समग्र बिजनेस ऑपरेशंस की कमान संभालेंगे। वह अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी स्थानीय लोगों के साथ मिलकर अमेरिका में डिज्नी+हॉटस्टार के विकास में बढ़ावा देंगे।

इस बारे में रेबेका कैंपबेल का कहना है, ‘मुझे काफी खुशी है कि साजिथ हमारी टीम में शामिल हुए हैं और अब वह डिज्नी+हॉटस्टार की इनोवेटिव टीम का नेतृत्व करेंगे। इस क्षेत्र में अपने अनुभव और नेतृत्व के जरिये वह डिज्नी+हॉटस्टार को विकास के अगले चरण में ले जाएंगे।‘

वहीं, के. माधवन का कहना है, ‘हाल के वर्षों में तेजी से विकास देखने के बाद, भारत में ओटीटी मार्केट ने एक परिवर्तनकारी चरण में प्रवेश किया है। साजिथ को इस क्षेत्र में काम करने का बहुत अनुभव है और वह डिज्नी+हॉटस्टार का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त हैं।’

अपनी नियुक्ति के बारे में साजिथ शिवानंदन का कहना है, ‘‘डिज्नी+हॉटस्टार’ ऐसा ब्रैंड है, जिसका समृद्ध इतिहास है और यूजर्स पर फोकस उनकी खास विशेषताएं हैं। जहां से मैंने अपना करियर शुरू किया था, वहां घर वापसी करना और भारत जैसे उभरते देश में ‘डिज्नी+हॉटस्टार’ की प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है।‘

बता दें कि शिवानंदन गूगल में 14 साल से ज्यादा समय तक कार्यरत रहे हैं। ‘डिज्नी+हॉटस्टार’ में नियुक्ति से पहले वह गूगल पे (Google Pay) में बतौर मैनेजिंग डायरेक्टर और बिजनेस हेड अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। शिवानंदन ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में भारत में ‘स्टार टीवी’ (Star TV) के साथ की थी, जहां पर वह चैनल वी (Channel V) के लिए नॉर्थ इंडिया मार्केट संभालते थे।


टैग्स डिज्नी+ हॉटस्टार रेबेका कैंपबेल स्ट्रीमिंग सर्विस प्लेटफॉर्म साजिथ शिवानंदन
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

1 day ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

2 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

3 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

4 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

5 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

11 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

11 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

10 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

10 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

11 hours ago