होम / डिजिटल / टीवी व सोशल मीडिया के कंटेंट पर टिप्पणी अभिव्यक्ति की आजादी का हिस्सा: HC

टीवी व सोशल मीडिया के कंटेंट पर टिप्पणी अभिव्यक्ति की आजादी का हिस्सा: HC

दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि सोशल मीडिया या टीवी चैनल के कंटेंट (सामग्री) पर टिप्पणी करने का अधिकार संविधान के तहत अभिव्यक्ति की आजादी का हिस्सा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि सोशल मीडिया या टीवी चैनल के कंटेंट (सामग्री) पर टिप्पणी करने का अधिकार संविधान के तहत अभिव्यक्ति की आजादी का हिस्सा है। कोर्ट ने कहा कि यह जनता के हित में होगा कि प्रत्येक प्रसारक को दूसरों द्वारा बनाए गए कार्यक्रमों के संबंध में भी आलोचना और समीक्षा का अधिकार है।

न्यायमूर्ति आशा मेनन ने कहा कि सूचना के व्यापक प्रसार से एक बेहतर जानकार समाज का निर्माण होगा और टिप्पणी करने का अधिकार राष्ट्रीय सुरक्षा, लोक व्यवस्था और मानहानि के लिए खतरे के संबंध में संविधान के तहत उचित प्रतिबंधों के अधीन होना चाहिए।

कोर्ट ने कहा कि बेशक, निजता और प्रतिष्ठा के अधिकार का उल्लंघन टिप्पणी करने की स्वतंत्रता की आड़ में नहीं किया जा सकता है। राय व्यक्त करने का अधिकार स्वतंत्र रूप से सबको उपलब्ध होना चाहिए।

कोर्ट एक मीडिया हाउस द्वारा ऑनलाइन न्यूज पोर्टल ‘न्यूजलॉन्ड्री’ के खिलाफ याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें आरोप था कि न्यूज पोर्टल अपनी सामग्री के माध्यम से मीडिया हाउस के समाचार प्रसारण और एंकर का मजाक बना रहा था और बदनाम कर रहा था। 

हाई कोर्ट ने शुक्रवार को वादी मीडिया हाउस को कोई अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया और अंतरिम रोक के उसके आवेदन को खारिज कर दिया।

कोर्ट ने कहा, ‘यह कोर्ट स्वीकार करेगी कि सोशल मीडिया या टीवी चैनलों पर बनाई गई सामग्री पर टिप्पणी करने के अधिकार को भी अनुच्छेद 19(1)(ए) के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार के एक पहलू के रूप में मान्यता दी जानी चाहिए।’ 

कोर्ट ने कहा कि अंतरिम रोक ऐसे समय मांगी गई है, जब प्रतिद्वंद्वी दावों को उनके गुणदोष के आधार पर निर्धारित किया जाना बाकी है।

उसने कहा, ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में व्यंग्य की कला शामिल होगी, यह स्पष्ट होना चाहिए कि जो पेश किया जा रहा था, वह वास्तव में व्यंग्य है। यह स्वयं स्पष्ट होना चाहिए और उसके स्वरूप से कभी भी कॉपीराइट उल्लंघन या मानहानि या अपमान का मामला नहीं हो सकता है। व्यंग्य की व्याख्या नहीं की जा सकती है, अन्यथा यह अपना विशिष्ट अंदाज खो देगा।’


टैग्स सोशल मीडिया मीडिया दिल्ली हाई कोर्ट टीवी अभिव्यक्ति की आजादी कंटेंट
सम्बंधित खबरें

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

2 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

3 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago

2025 में YouTube का सालाना रेवेन्यू 60 अरब डॉलर से ऊपर, Alphabet का खुलासा

गूगल की पैरेंट कंपनी 'एल्फाबेट' (Alphabet) ने खुलासा किया है कि वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube ने साल 2025 में कुल 60 अरब डॉलर से ज्यादा की कमाई की।

1 week ago


बड़ी खबरें

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

57 minutes ago

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

10 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 hour ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू रणनीति, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की रणनीति में बड़ा बदलाव किया है।

47 minutes ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

17 hours ago