होम / डिजिटल / रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने लॉन्च की हिंदी न्यूज वेबसाइट 'रिपब्लिक भारत'

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने लॉन्च की हिंदी न्यूज वेबसाइट 'रिपब्लिक भारत'

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क (Republic Media Network) ने अपनी हिंदी वेबसाइट 'रिपब्लिक भारत' लॉन्च कर दिया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क (Republic Media Network) ने अपनी हिंदी वेबसाइट 'रिपब्लिक भारत' लॉन्च कर दिया है। अक्टूबर 2023 में रिपब्लिक वर्ल्ड की शुरुआत के बाद से ही यह डिजिटल न्यूज क्षेत्र में नेटवर्क का दूसरा कदम है।

नेटवर्क ने एक विज्ञप्ति में कहा, “रिपब्लिक भारत की हिंदी न्यूज वेबसाइट ब्रेकिंग न्यूज, ओपिनियन, लाइव स्ट्रीम, स्पोर्ट्स न्यूज, एंटरटेनमेंट न्यूज और बिजनेस न्यूज सहित विभिन्न बीट्स में व्यापक कवरेज प्रदान करती है। रिपब्लिक भारत को विशेष रूप से डिजिटल न्यूज वेबसाइट्स पर हिंदी खबर पढ़ने वाले 400 मिलियन से अधिक यूजर्स की विविध आवश्यकताओं को पूरा करते हुए डिजाइन किया गया है। 

प्लेटफॉर्म की लॉन्चिंग पर बोलते हुए रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी ने डिजिटल इकोसिस्टम में सर्वोत्तम श्रेणी की खबरें प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि नेटवर्क जल्द ही भारत के साथ-साथ ग्लोबल ऑडियंस के लिए भी कई और डिजिटल फर्स्ट न्यूज प्रॉडक्ट्स जारी करेगा। 

रिपब्लिक डिजिटल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर तपन शर्मा का मानना है कि भारत में डिजिटल खबरों के लिए हिंदी के साथ-साथ स्थानीय क्षेत्रीय भाषाओं में भी काफी गुंजाइश है। 


टैग्स रिपब्लिक भारत रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क हिंदी न्यूज वेबसाइट
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

17 hours ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

2 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

3 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

4 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

5 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 hour ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 hour ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

31 minutes ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

53 minutes ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 hour ago