होम / डिजिटल / ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘aha’ अगले तीन सालों में करेगी 1,000 करोड़ का निवेश

ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘aha’ अगले तीन सालों में करेगी 1,000 करोड़ का निवेश

रीजनल लैंग्वेज ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘अहा’ (aha) के प्रमोटर अल्लू अरविंद और सीईओ अजीत ठाकुर ने अगले तीन वर्षों के लिए अपनी विस्तार योजनाओं की घोषणा की है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

रीजनल लैंग्वेज ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘अहा’ (aha) के प्रमोटर अल्लू अरविंद और सीईओ अजीत ठाकुर ने अगले तीन वर्षों के लिए अपनी विस्तार योजनाओं की घोषणा की है। उन्होंने अपनी वर्तमान भाषाओं के समेकन (consolidation) और नई भाषाओं और जॉनर के विस्तार में 1000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है।

एक गोलमेज सम्मेलन में निवेश के बारे में जानकारी साझा करते हुए अरविंद ने कहा कि इन तीन वर्षों में हमने जो काम किया है, उससे हम खुश हैं। हम जानते हैं कि ‘अहा’ ने 100% स्थानीय सामग्री की पेशकश करके ओटीटी स्पेस में एक गैप को भरा है। तीन साल बाद आज हम तेलुगू में सफल हैं और तमिल में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और मेरा मानना है कि समय आ गया है कि हम और अधिक भाषाओं की ओर भी रुख करें। मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि अगले तीन सालों के लिए हमारे पास अपनी ग्रोथ को लेकर एक ठोस योजना है, जिसके तहत हम नई भाषाओं और जॉनर में विस्तार करेंगे और इसके लिए हम 1000 करोड़ रुपए खर्च करेंगे।

ठाकुर ने विस्तार योजना की बारीकियों को बताते हुए कहा कि आज ‘अहा’ 100% स्थानीय मनोरंजन का पर्याय बन गया है। हम मानते हैं कि करेंट मार्केट्स में हमारे पास फिल्मों और ओरिजनल सीरीज के अलावा भी बहुत कुछ है, जिसके लिए हम जाने जाते हैं। हम अपने स्थानीय दर्शकों के लिए ‘अहा’ को एक सुपर ऐप बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और अगले तीन वर्षों में हम अपने प्लेटफॉर्म पर गेमिंग, न्यूज, के-ड्रामा, शॉर्ट फॉर्म, इंटरैक्टिव कॉन्टेंट और कई अन्य फीचर्स की पेशकश करेंगे। इसके अतिरिक्त हमने मलयालम और कन्नड़ में लॉन्च करने की अपनी योजना पर काम करना भी शुरू कर दिया है।


टैग्स ओटीटी प्लेटफॉर्म निवेश अहा एक हजार करोड़
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

1 day ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

2 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

3 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

4 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

5 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

19 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

19 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

18 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

19 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

19 hours ago