होम / डिजिटल / Quint ने बेची हिंदी वेबसाइट व YouTube चैनल, नई रणनीति की ओर बढ़ाया कदम!

Quint ने बेची हिंदी वेबसाइट व YouTube चैनल, नई रणनीति की ओर बढ़ाया कदम!

क्विंट डिजिटल लिमिटेड (Quint Digital Limited) ने अपनी हिंदी वेबसाइट 'क्विंट हिंदी' (Quint Hindi) और इसका YouTube चैनल बेच दिया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago

क्विंट डिजिटल लिमिटेड (Quint Digital Limited) ने अपनी हिंदी वेबसाइट 'क्विंट हिंदी' (Quint Hindi) और इसका YouTube चैनल बेच दिया है, जिसमें स्थायी कंटेंट लाइसेंस और अन्य मान्यता प्राप्त संपत्तियां भी शामिल हैं।

कंपनी द्वारा स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी के मुताबिक, सेबी ने इस डील पर विचार करते हुए अपनी मंजूरी दे दी है। Quint के हिंदी YouTube चैनल को Shvaas Creations Private Limited को 39.5 लाख रुपये (सटीक राशि 39,52,326 रुपये) में बेचा गया है, जिसमें लागू टैक्स अलग से जोड़े जाएंगे। दिसंबर 2024 में कंपनी ने एक्सचेंजो को जानकारी दी थी कि Quint Hindi को लेकर जो भी एक्टिविटीज हैं, वे 31 मार्च 2025 तक पूरी तरह क्लोज कर दी जाएंगी।

Shvaas Creations को 17 दिसंबर 2024 को वानी बिष्ट और शैलेश चतुर्वेदी द्वारा पंजीकृत किया गया था। यह कंपनी 'Kisan India' ब्रैंड नाम के तहत एक ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की योजना बना रही है।

डील की शर्तों के अनुसार, Quint Digital Limited, Shvaas में 77.5% हिस्सेदारी भी खरीदेगा। इस कारण Shvaas, Quint Digital की सहायक कंपनी बन जाएगी।

हाल ही में, Quint Digital ने एक अमेरिकी कंपनी Lee Enterprises में 8.4% की हिस्सेदारी खरीदी है। यह निवेश 5.49 मिलियन अमेरिकी डॉलर में किया गया है। सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) के आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार, Quint Digital ने कुल 5,13,000 शेयर खरीदे हैं।

वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में, Quint Digital की बैलेंस शीट में कुल राजस्व 85.12 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो कि पिछले वर्ष की समान तिमाही के 157.65 करोड़ रुपये से 46% की गिरावट को दर्शाता है।

डिजिटल पब्लिकेशन का कुल आय का आंकड़ा 159.78 करोड़ रुपये पर पहुंचा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 220.31 करोड़ रुपये से 27% की गिरावट दर्शाता है।

वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में कंपनी का कुल घाटा 31.54 करोड़ रुपये रहा। यह घाटा पिछली तिमाही के मुकाबले बढ़ गया है, क्योंकि 30 सितंबर 2024 को समाप्त तिमाही में कंपनी को 7.9 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

1 day ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

4 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

6 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago