होम / डिजिटल / Quint डिजिटल व Time Out ग्रुप के बीच साझेदारी, भारत में लॉन्च होगा 'Time Out India'
Quint डिजिटल व Time Out ग्रुप के बीच साझेदारी, भारत में लॉन्च होगा 'Time Out India'
क्विंट डिजिटल लिमिटेड (QDL) ने Time Out के साथ एक फ्रेंचाइज समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत जल्द ही Time Out India लॉन्च किया जाएगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
क्विंट डिजिटल लिमिटेड (QDL) ने Time Out के साथ एक फ्रेंचाइज समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत जल्द ही Time Out India लॉन्च किया जाएगा। यह समझौता सिर्फ डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म (Time Out Media) तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें भविष्य में Time Out Market (जो एक फूड और कल्चर मार्केट है) को भी भारत लाने की संभावना शामिल है।
यह साझेदारी भारत के शहरी दर्शकों और विदेशी पर्यटकों के लिए शहरों को नए ढंग से खोजने और अनुभव करने का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है। Time Out India प्लेटफॉर्म भारत की प्रमुख शहरों की संस्कृति, भोजन, मनोरंजन और अनुभवों को क्यूरेट करके पेश करेगा।
इस साल के अंत तक शुरू होने जा रही इस पेशकश का केंद्र होगा timeout.com/india, जो सोशल मीडिया चैनलों और वीडियो सहित एक डिजिटल हब के रूप में भारत के शहरों के लिए एक अंतिम मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगा। स्थानीय पत्रकारों द्वारा तैयार की गई संपादकीय सामग्री के जरिए Time Out भारत के प्रमुख शहरों और पर्यटन स्थलों में घूमने, देखने और खाने-पीने की बेहतरीन कंटेंट साझा करेगा। चाहे बात फूड व ड्रिंक की हो या कला, संस्कृति, फिल्म, मनोरंजन और इवेंट्स की Time Out India स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों के लिए विश्वसनीय, क्यूरेटेड गाइड होगा।
यह प्रामाणिक कंटेंट, मल्टीप्लेटफॉर्म डिस्ट्रीब्यूशन और अनुभव की तलाश में रहने वाली ऑडियंस का मेल ब्रैंड्स के लिए एक विशिष्ट प्रस्ताव पेश करता है, जिसके तहत QDL की टीम कस्टमाइज्ड मल्टी-चैनल कैंपेन की पेशकश करेगी।
Time Out Media के अलावा, यह समझौता QDL को Time Out Group के साथ तालमेल में भारत में Time Out Market के निवेश, संचालन और विस्तार की विशेष अनुमति भी देता है। यह एक ऐसा फूड और कल्चरल मार्केट कॉन्सेप्ट है जो किसी शहर की सबसे बेहतरीन ऑफर्स को एक ही छत के नीचे एकत्र करता है।
QDL की मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ ऋतु कपूर ने कहा, “अर्बन इंडिया, विशेष रूप से यहां की जिज्ञासु युवा पीढ़ी, जीवनशैली और खाने के मामले में कुछ नया, साहसिक और हटकर चाहती है। Time Out के साथ हम भारत में एक गेम-चेंजिंग अनुभव लाने को लेकर उत्साहित हैं।” उन्होंने आगे कहा, “यह साझेदारी QDL की डिजिटल-फर्स्ट युवा ऑडियंस की समझ को Time Out की वैश्विक विशेषज्ञता के साथ जोड़ती है, जो दुनिया भर में संस्कृति, फूड और सिटी लाइफ को सबसे अच्छे ढंग से प्रस्तुत करता है।”
QDL के डायरेक्टर और प्रमोटर राघव बहल ने कहा, “हम मिलकर खोज की प्रेरणा देंगे, अपने शहरों की बेहतरीन चीजों को सामने लाएंगे, और ब्रैंड्स को अनुभव-प्रिय ऑडियंस से जुड़ने के नए और प्रभावशाली तरीके प्रदान करेंगे।”
Time Out Group plc के सीईओ क्रिस ओहलुंड ने कहा, “भारत जैसे दुनिया के सबसे जीवंत ट्रैवल डेस्टिनेशन में Time Out को लॉन्च करने के लिए हम Quint Digital के साथ साझेदारी कर बेहद उत्साहित हैं। यहां तेजी से विकसित होती फूड सीन और सांस्कृतिक विविधता हमारे क्यूरेटेड कंटेंट और अनुभवों के लिए शानदार अवसर प्रस्तुत करती है। Quint की विशेषज्ञ टीम के साथ, Time Out India प्रमुख शहरों में शहरी संस्कृति के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान बन जाएगा।”
उन्होंने यह भी कहा, “यह पहली बार है जब किसी देश में हमारा कोई फ्रेंचाइज पार्टनर सिर्फ Time Out Media का संचालन ही नहीं करेगा, बल्कि Time Out Market की संभावनाओं का भी मूल्यांकन करेगा। यह साझेदारी उस समय हो रही है जब हम अपने मीडिया और मार्केट दोनों मॉडल को एकीकृत ब्रैंड के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं — यह डिजिटल और वास्तविक जीवन का अनूठा संगम है जो Time Out को उपभोक्ताओं और व्यावसायिक साझेदारों दोनों के लिए एक विशेष प्रस्ताव बनाता है। हम भारत और इसके जीवंत शहरों का जश्न मनाने के लिए तैयार हैं।”
टैग्स