होम / डिजिटल / TRAI ने ठुकराई OTT प्लेटफॉर्म को नए नियम कानून के दायरे में लाने की मांग, कही ये बात

TRAI ने ठुकराई OTT प्लेटफॉर्म को नए नियम कानून के दायरे में लाने की मांग, कही ये बात

‘टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ ने तमाम स्तरों पर कंसल्टेशन प्रक्रिया के बाद ‘ओवर द टॉप’ प्लेटफॉर्म के लिए रेगुलेशन फ्रेमवर्क को लेकर अपनी सिफारिशें जारी कर दी हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

‘टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ (TRAI) ने तमाम स्तरों पर कंसल्टेशन प्रक्रिया के बाद ‘ओवर द टॉप’ (OTT) प्लेटफॉर्म के लिए रेगुलेशन फ्रेमवर्क (regulatory framework for Over-The-Top (OTT) communication services) को लेकर अपनी सिफारिशें जारी कर दी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन सिफारिशों में ट्राई का कहना है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए फिलहाल रेगुलेटरी फ्रेमवर्क नहीं बनाया जाएगा। अगर भविष्य में इसकी जरूरत महसूस होती है, तब इसके बारे में कोई फैसला लिया जाएगा। इन सिफारिशों में यह भी कहा गया है कि वर्तमान में ओटीटी सेवाओं की गोपनीयता और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के संबंध में किसी भी नियामक हस्तक्षेप (regulatory interventions) की आवश्यकता नहीं है।

ट्राई ने साफ किया कि इस मामले में उस वक्त नए सिरे से विचार किया जाएगा, जब ‘इंटरनेशनल टेलिकम्युनिकेशन यूनियन’ (ITU) ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी और अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर ज्यादा स्पष्टता आएगी।

इससे पहले मोबाइल ऑपरेटर्स द्वारा ट्राई और सरकार से ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए एक रेगुलेटरी फ्रेमवर्क बनाने की मांग की गई थी। उनका कहना है कि ओटीटी कंपनियां नियम और कानून के दायरे में नही हैं और ग्राहकों को उनके ही नेटवर्क से मुफ्त में सर्विस प्रोवाइड कराती हैं, जिसकी वजह से उनकी कमाई पर असर पड़ रहा है।


टैग्स ट्राई भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ओटीटी प्लेटफॉर्म्स रेगुलेटरी फ्रेमवर्क
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

1 day ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

2 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

3 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

4 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

5 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

10 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

10 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

9 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

9 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

10 hours ago