होम / डिजिटल / Dream11 में नीरज मिश्रा बने प्रॉडक्ट मार्केटिंग के वाइस प्रेजिडेंट
Dream11 में नीरज मिश्रा बने प्रॉडक्ट मार्केटिंग के वाइस प्रेजिडेंट
इससे पहले नीरज मिश्रा Disney+ Hotstar में प्रोडक्ट ग्रोथ व इंटरनेशनल एक्सपैंशन के हेड की भूमिका में थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago
फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म Dream11 ने नीरज मिश्रा को अपने प्रॉडक्ट मार्केटिंग का वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है। नीरज मिश्रा ने अपने इस नए पद की जानकारी एक लिंक्डइन पोस्ट के जरिए साझा की।
मार्केटिंग और प्रॉडक्ट स्ट्रैटेजी के क्षेत्र में गहरा अनुभव रखने वाले नीरज मिश्रा ने ड्रीम11 से जुड़ने को लेकर उत्साह जाहिर किया और कहा कि वह कंपनी की निरंतर वृद्धि और नवाचार में योगदान देने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं ड्रीम11 में प्रॉडक्ट मार्केटिंग का वाइस प्रेजिडेंट के तौर पर अपनी नई भूमिका शुरू कर रहा हूं।”
इससे पहले नीरज मिश्रा Disney+ Hotstar में प्रोडक्ट ग्रोथ व इंटरनेशनल एक्सपैंशन के हेड की भूमिका में थे।
अपने करियर के दौरान उन्होंने Amazon MX Player, ByteDance, Zee5 Global सहित कई प्रमुख कंपनियों में काम किया है। उनकी नियुक्ति को ड्रीम11 की प्रोडक्ट मार्केटिंग रणनीति को और मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
टैग्स