होम / डिजिटल / ‘News Tak’ ने यूट्यूब पर एक करोड़ सबस्क्राइबर्स का आंकड़ा किया पार

‘News Tak’ ने यूट्यूब पर एक करोड़ सबस्क्राइबर्स का आंकड़ा किया पार

इसके साथ ही चैनल ने अपनी ऑनलाइन मौजूदगी को बढ़ाते हुए अपनी वेबसाइट www.newstak.in भी लॉन्च की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह के डिजिटल फर्स्ट चैनल ‘News Tak’ ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। दरअसल, ‘News Tak’ ने यूट्यूब पर दस मिलियन यानी एक करोड़ सबस्क्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही चैनल ने अपनी ऑनलाइन मौजूदगी को बढ़ाते हुए अपनी वेबसाइट www.newstak.in भी लॉन्च की है। इस उपलब्धि के बारे में ‘News Tak’  की ओर से कहा गया है, ‘जब बात राष्ट्रीय खबरों के कवरेज की हो तो News Tak हमेशा सबसे आगे रहा है और बड़े दर्शक वर्ग को अपनी ओर आकर्षित किया है। एक करोड़ सबस्क्राइबर्स तक पहुंचने की यह उपलब्धि सियासत और ट्रेंडिंग टॉपिक पर बेहतरीन कवरेज देने की News Tak की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।’

इसके साथ ही यह भी कहा गया है, ’News Tak की वेबसाइट एक स्पष्ट संपादकीय फोकस के साथ देश भर से भारतीय राजनीति को कवर करेगी। यहां आपको खास तौर पर राष्ट्रीय राजनीति से संबंधित खबरें मिलेंगी, जो पूरी तरह से निष्पक्ष होंगी। पिछले एक साल में Tak समूह के चैनलों ने मुंबई, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और छत्तीसगढ़ जैसे अलग-अलग क्षेत्रों के लिए सफलतापूर्वक अपने नेटिव-प्लेटफॉर्म स्थापित किए हैं।’

इस उपलब्धि पर ‘इंडिया टुडे’ समूह की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी का कहना है, ‘हम एक ऐसे युग में हैं, जहां सूचना प्रकाश की रफ्तार से चलती है और इस डिजिटल युग में नॉलेज ही आज की करेंसी है। हमारे मोबाइल फर्स्ट न्यूज चैनल News Tak के लिए इस मील के पत्थर को छूना वाकई बहुत खास है।'

इसके साथ ही उनका यह भी कहना है, 'इस बात को लेकर हमारे सभी 23 Tak चैनलों के बीच आपस में कंपटीशन था कि कौन सबसे पहले एक करोड़ का आंकड़ा छुएगा। मुझे खुशी है कि News Tak ने ऐसा कर दिखाया। ऐसा इसलिए भी, क्योंकि यह हमारी ओर से लॉन्च किया गया पहला Tak चैनल था। आने वाले समय में आप हमारे दूसरे Tak चैनलों के बीच भी ऐसा कर दिखाने की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के गवाह बनेंगे।'

वहीं, ’Tak चैनल्स’ और ’द लल्लनटॉप’ के सीईओ विवेक गौड़ ने बताया, 'सिर्फ पिछली तिमाही में ही हमारे पास 348 मिलियन (34.8 करोड़) से अधिक पेज व्यू और यूट्यूब पर 3.27 अरब वीडियो व्यूज थे। वेबसाइट www.newstak.in के लॉन्च के साथ हम अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत करेंगे।' इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'हमारा उद्देश्य अपने दर्शकों और पाठकों को देश में घट रही ताजातरीन घटनाओं की जानकारी देना है। News Tak की वेबसाइट की लॉन्चिंग उन दर्शकों के भरोसे को और मजबूत करने की हमारी कोशिशों का एक हिस्सा है, जिन्होंने अबतक इस यात्रा में हमारा साथ दिया है।'


टैग्स यूट्यूब इंडिया टुडे समूह न्यूज तक दस मिलियन सबस्क्राइबर्स एक करोड़ सबस्क्राइबर्स
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

2 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

4 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

6 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago