होम / डिजिटल / Network18 समूह से जुड़ीं तनीषा सांघा, निभाएंगी यह जिम्मेदारी
Network18 समूह से जुड़ीं तनीषा सांघा, निभाएंगी यह जिम्मेदारी
तनीषा इससे पहले करीब 12 साल से ‘इंडिया टुडे’ ( India Today) समूह में अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘नेटवर्क18’ (Network18) ने तनीषा सांघा को हेड (डिजिटल वीडियो स्ट्रैटेजी एंड ग्रोथ) के पद पर नियुक्त किया है। अपनी इस भूमिका में वह ‘नेटवर्क18‘ में डिजिटल वीडियो के लिए रणनीति (strategy) और विकास पहल (growth initiatives) की जिम्मेदारी संभालेंगी।
इस बारे में अपनी एक लिंक्डइन पोस्ट में तनीषा ने लिखा है, ‘मुझे यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि मैंने नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड में हेड (डिजिटल वीडियो स्ट्रैटेजी एंड ग्रोथ) के रूप में नई पारी शुरू की है। यह काफी अच्छा मौका है और मैं इस न्यूज नेटवर्क के साथ डिजिटल पब्लिशिंग को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हूं।’
तनीषा इससे पहले ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह में मल्टीमीडिया डायरेक्टर (डिजिटल) के पद पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं। वहां वह समूह की कोर डिजिटल टीम का हिस्सा थीं और उन्होंने समूह के कई ब्रैंड्स के लिए स्ट्रैटेजी और इनोवेशन की दिशा में काफी काम किया था।
बता दें कि अपने करीब 15 वर्षों के करियर में तनीषा ‘एनडीटीवी’(NDTV), ‘न्यूजएक्स’(NewsX) और ‘रॉबिन रॉय फिल्म्स’ (Robin Roy Films) के साथ भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर में सबसे ज्यादा लंबी पारी ‘इंडिया टुडे’ में खेली, जहां वह करीब 12 साल तक कार्यरत रही थीं।
टैग्स नेटवर्क18 इंडिया टुडे ग्रुप तनीषा सांघा