होम / डिजिटल / नेटवर्क18 से जुड़े रोहित चड्ढा, मिली बड़ी जिम्मेदारी

नेटवर्क18 से जुड़े रोहित चड्ढा, मिली बड़ी जिम्मेदारी

अपनी इस भूमिका में रोहित चड्ढा लीडरशिप टीम के साथ मिलकर काम करेंगे और ‘नेटवर्क18 डिजिटल’ के प्रेजिडेंट और सीईओ पुनीत सिंघवी को रिपोर्ट करेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘नेटवर्क18’ (Network18) ने रोहित चड्ढा को समूह की डिजिटल शाखा ‘नेटवर्क18 डिजिटल’ (Network18 Digital) में ग्रुप चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर के पद पर नियुक्त करने की घोषणा की है।  यह घोषणा नेटवर्क के दर्शकों की बढ़ती संख्या और लगातार विकसित हो रहे बाजार की गतिशीलता के मद्देनजर की गई है।

अपनी इस भूमिका में रोहित चड्ढा लीडरशिप टीम के साथ मिलकर काम करेंगे और ‘नेटवर्क18 डिजिटल’ के प्रेजिडेंट और सीईओ पुनीत सिंघवी को रिपोर्ट करेंगे। अपनी नियुक्ति के बारे में चड्ढा का कहना है, ‘नेटवर्क18 की बेहतरीन टीम का हिस्सा बनने और रोमांचक आगामी पहलों पर अमल करने के लिए मैं काफी उत्साहित हूं।’

जाने-माने एंटरप्रिन्योर चड्ढा को टेक्नोलॉजी, ईकॉमर्स, फिनटेक, ओटीटी और मीडिया व एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में काम करने का काफी अनुभव है। चड्ढा ने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन करने के बाद इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कोलकाता से एमबीए किया है।

उन्होंने बतौर को-फाउंडर वर्ष 2013 में ‘foodpanda.com’ की शुरुआत की थी। इसके अलावा वर्ष 2015 में उन्होंने ‘PayLo’ स्टार्टअप भी शुरू किया था। पूर्व में वह ‘एस्सेल ग्रुप’ (Essel Group) के स्वामित्व वाली कंपनी 'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) में सीईओ (डिजिटल पब्लिशिंग) रह चुके हैं।


टैग्स नेटवर्क18 रोहित चड्ढा अपॉइंटमेंट नियुक्ति नेटवर्क18 डिजिटल ग्रुप चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

1 day ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

4 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

6 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago