होम / डिजिटल / Network18 ने अपनी डिजिटल शाखा को कुछ यूं दी और मजबूती

Network18 ने अपनी डिजिटल शाखा को कुछ यूं दी और मजबूती

नेटवर्क18 (Network18) ने अपनी डिजिटल शाखा ‘नेटवर्क18 डिजिटल’ के लिए प्रमुख नियुक्तियों की घोषणा की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

नेटवर्क18 (Network18) ने अपनी डिजिटल शाखा ‘नेटवर्क18 डिजिटल’ के लिए प्रमुख नियुक्तियों की घोषणा की है। अपनी रणनीति के तहत ब्रैंड नेशनल व रीजनल दोनों ही स्तर पर ब्रैंडेड कंटेंट वर्टिकल के लिए एक अनुभवी टीम तैयार कर रहा है। दरअसल ऐसा इसलिए, क्योंकि कंपनी के ब्रैंडेड कंटेंट वर्टिकल में पिछले साल जबरदस्त वृद्धि देखी गई।

नेटवर्क18 डिजिटल के जनरल न्यूज क्लस्टर में नेशनल सेल्स हेड के तौर पर शोबित भार्गव ने जॉइन किया है। भार्गव इससे पहले टाइम्स ग्रुप (Times Group), वोडाफोन (Vodafone), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), सिफी (Sify) और आईटीसी (ITC) सहित प्रमुख ब्रैंड्स के साथ काम कर चुके हैं। टाइम्स ग्रुप में, उन्होंने टेक्नोलॉजी वर्टिकल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे यह 'ब्रैंडेड कंटेंट' से सबसे तेजी से बढ़ने वाला वर्टिकल बन गया।

फिलहाल, वह नेटवर्क18 डिजिटल के रेवेन्यू मैनेजमेंट में ब्रैंडेड कंटेंट के सीओओ एस. शिवकुमार को रिपोर्ट करेंगे।

सोनाली मेलमाने को रीजनल हेड (वेस्ट) के तौर पर नियुक्त किया गया है। उन्हें इस फील्ड में 13 साल से भी ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports), टाइम्स ऑफ इंडिया (Times of India) और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक (Standard Chartered Bank) जैसी कंपनियों के साथ काम किया है।

वे इससे पहले स्टार स्पोर्ट्स के साथ थीं, जहां उन पर क्रिकेट, घरेलू लीग व  अंतरराष्ट्रीय खेलों जैसे विभिन्न खेल कार्यक्रमों में सेल्स व ब्रैंड सॉल्यूशंस की जिम्मेदारी थीं। 

गुंजन मान को रीजनल हेड (ईस्ट) बनाया गया है। उन्होंने तमाम पब्लिशर्स व एजेंसीज के साथ काम किया है। मीडिया मार्केटिंग प्रफेशनल के तौर पर उन्हें 16 सालों से भी ज्यादा का अनुभव हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक्सपीरियंसियल मार्केटिंग (experiential marketing) से की थी और पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने सेलिंग स्पेस और आईपी स्पेस में काफी कुछ बदलाव किए हैं।

उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया (Times of India), ग्रुप एम (Group M), डीडीबी मुद्रा (DDB Mudra) और एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) जैसे संगठनों में काम किया है।

शशि वेंकटेश को रीजनल हेड (साउथ) के तौर पर शामिल किया गया है। दो दशकों से भी ज्यादा का अनुभव रखने वाली वेंकटेश एक कुशल सेल्स व मार्केटिंग प्रफेशनल हैं। कुछ समय पहले तक, वह ई-बिजनेस, रिटेल, ऑटोमोबाइल और इंटीरियर डेकोर जैसे प्रमुख बिजनेस वर्टिकल को मैनेज करने वाले ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ (The Times of India) के लिए बेंगलुरू में ऐड सॉल्यूशंस बिजनेस को लीड कर रही थीं। TOI से पहले, उन्होंने फ्लिपकार्ट ऐड्स (Flipkart Ads), यूएफओ डिजिटल सिनेमा (UFO Digital Cinema) और रेडियो मिर्ची (Radio Mirchi) जैसे ऑर्गनाइजेशंस के साथ काम किया था।

यहां बता दें कि ये सभी रीजनल हेड्स भार्गव को रिपोर्ट करेंगे।

नेटवर्क18 डिजिटल के रेवेन्यू मैनेजमेंट में ब्रैंडेड कंटेंट के सीओओ एस. शिवकुमार ने कहा कि ब्रैंडेड कटेंट वर्टिकल हमारे लिए एक मजबूत कार्यक्षेत्र बनकर उभरी है। पिछले कुछ महीनों में हमने इस कार्यक्षेत्र को तेजी से बढ़ते हुए देखा है। लिहाजा भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए, हम सभी क्षेत्रों में एक अनुभवी लीडरशिप टीम तैयार कर रहे हैं।  


टैग्स शोबित भार्गव सोनाली मेलमाने एस. शिवकुमार शशि वेंकटेश गुंजन मान
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

23 hours ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

2 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

3 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

4 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

5 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

7 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

7 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

6 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

7 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

7 hours ago