होम / डिजिटल / Netflix के ऐड सपोर्टेड प्लान के लिए मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या हुई 15 मिलियन

Netflix के ऐड सपोर्टेड प्लान के लिए मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या हुई 15 मिलियन

स्ट्रीमिंग सेक्टर के जाने-माने नाम एमी रेनहार्ड ने एक ब्लॉग में कहा है कि विज्ञापन-समर्थित प्लान (ऐड सपोर्टेड प्लान) के लिए नेटफ्लिक्स के मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या 15 मिलियन हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

स्ट्रीमिंग सेक्टर के जाने-माने नाम एमी रेनहार्ड ने एक ब्लॉग में कहा है कि विज्ञापन-समर्थित प्लान (ऐड सपोर्टेड प्लान) के लिए नेटफ्लिक्स के मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या 15 मिलियन हैं।

उन्होंने लिखा कि हम अपनी प्रगति से उत्साहित हैं और अब हम 15 मिलियन ग्लोबल मंथली एक्टिव यूजर्स तक पहुंच गए हैं।

नेटफ्लिक्स का विज्ञापन-समर्थित प्लान ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, कोरिया, मैक्सिको, स्पेन, यूके और यूएस में लॉन्च किया गया है।

माइक्रोसॉफ्ट ऐडवरटाइजिंग (Microsoft Advertising) के साथ साझेदारी में लॉन्च किए गए नेटफ्लिक्स ने ग्लोबल स्तर पर इंटीग्रल ऐड साइंस (Ad Science) और डबलवेरिफाई (DoubleVerify) जैसे पार्टनर्स के साथ थर्ड पार्टी वेरिफिकेशन शुरू किया है।

जल्द आने वाले ऑफर्स के बारे में रेइनहार्ड अपने ब्लॉग में कहते हैं कि 2024 की पहली तिमाही शुरू होते ही ग्लोबल स्तर पर हमारे ऐडरवटाइजर्स हमारे नए बिंज ऐड (WT) फॉर्मेट का उपयोग करने में सक्षम होंगे। लगातार तीन एपिसोड देखने के बाद मेंबर्स को चौथा एपिसोड विज्ञापन-मुक्त प्रस्तुत किया जाएगा। 2024 की शुरुआत में, हम यूएस में नेटफ्लिक्स पर चलने वाले विज्ञापन क्रिएटिव में क्यूआर कोड प्रदर्शित करेंगे।

कंपनी ने 30 सितंबर को समाप्त तीन महीने की अवधि के दौरान $8.54 बिलियन का राजस्व दर्ज किया है। नेटफ्लिक्स के अनुसार, यह पिछले वर्ष की तुलना में 8 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी ने राजस्व में वृद्धि का श्रेय ग्राहकों में उम्मीद से बेहतर वृद्धि को दिया है।

 


टैग्स नेटफ्लिक्स 15 मिलियन मंथली एक्टिव यूजर्स ऐड सपोर्टेड प्लान
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

2 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

4 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

6 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago