होम / डिजिटल / ‘NDTV’ में अब इस बड़ी भूमिका में नजर आएंगे वरिष्ठ पत्रकार संतोष कुमार
‘NDTV’ में अब इस बड़ी भूमिका में नजर आएंगे वरिष्ठ पत्रकार संतोष कुमार
देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘एनडीटीवी’ (NDTV) ने अपने डिजिटल विस्तार को और मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘एनडीटीवी’ (NDTV) ने अपने डिजिटल विस्तार को और मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत वरिष्ठ पत्रकार संतोष कुमार को ‘एनडीटीवी’ (हिंदी डिजिटल) का सीनियर मैनेजिंग एडिटर नियुक्त किया गया है। अपनी इस भूमिका में वह ndtv.in के संचालन की कमान संभालेंगे और डिजिटल पत्रकारिता में विश्वसनीयता और गति का नया मानक तय करेंगे।
‘एनडीटीवी’ ने उन्हें डिजिटल नेतृत्व की इस भूमिका में रखते हुए भरोसा जताया है कि वह टीवी और डिजिटल दोनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे और हिंदी न्यूजरूम में अपनी एक खास पहचान छोड़ेंगे।
इस बारे में नेटवर्क का कहना है, ‘संतोष कुमार वर्ष 2023 में एनडीटीवी से जुड़े थे और तब से अब तक उन्होंने लगातार उत्कृष्टता का परिचय दिया है। खबरों की तेज पकड़, विजुअल्स और टेक्स्ट की समझ तथा ब्रेकिंग अलर्ट्स को लेकर उनकी जागरूकता ने उन्हें न्यूजरूम में एक अहम स्थान दिलाया है। दिन-रात की मेहनत और पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए तैयार किया है।’
बता दें कि संतोष कुमार ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) के 16वें संस्करण के तहत 'मैनेजिंग एडिटर ऑफ द ईयर- नॉर्थन रीजन-हिंदी/पंजाबी' कैटेगरी में अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।
‘एनडीटीवी’ की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि रोहित विश्वकर्मा और संतोष कुमार अब हिंदी न्यूजरूम के दो मजबूत स्तंभ के रूप में साथ काम करेंगे, और दोनों मिलकर एक नए युग की शुरुआत करेंगे।
गौरतलब है कि हाल ही में रोहित विश्वकर्मा को ‘एनडीटीवी इंडिया’ का नया मैनेजिंग एडिटर नियुक्त किया गया है। इस नेटवर्क के साथ रोहित विश्वकर्मा की यह दूसरी पारी है।
टैग्स